फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Display of final voter lists in committees

Bijnor News: समितियों में अंतिम मतदाता सूचियों का हुआ प्रदर्शन

Sat, 11 Mar 2023 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 11 Mar 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Display of final voter lists in committees
बिजनौर। सहकारी समितियों में अंतिम मतदाता सूचियों का प्रदर्शन हो गया है। समितियों से मिली जानकारी के अनुसार अनंतिम मतदाता सूची में 01.5 लाख से अधिक मतदाता हैं। 12 मार्च रविवार को अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्तियां मांगी गई है।
विज्ञापन

जिले की 98 सहकारी समितियों में चुनाव है। इनमें 94 प्रारंभिक सहकारी ऋण समितियां है। एक वेतन भोगी अध्यापक सहकारी समिति तथा तीन मत्स्य पालन सहकारी समिति है। 11 मार्च को सभी 98 सहकारी समितियों पर अंतिम मतदाता सूचियों का प्रदर्शन हो गया है। 12 मार्च अर्थात आज अंतिम मतदाता सूचियों पर समिति वार आपत्ति मांगी गई है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन होगा। अंतिम मतदाता सूची में शामिल मतदाता संचालकों का चुनाव करेंगे। सुबह से ही ग्रामीण अंतिम मतदाता सूची देखने के लिए समितियों पर जुटना शुरू हो गए थे।
विज्ञापन

सूची देख खुशी और निराशा दोनों का माहौल
सहकारी समितियों पर अंतिम मतदाता सूचियों का प्रदर्शन हुआ। संचालक पदों के दावेदार अपने समर्थकों के साथ सूची देखने आए। सूची देखकर जहां कुछ दावेदार खुश थे, वहीं कुछ दावेदारों में मायूसी देखी गई। आरोप लग रहे थे कि सूची बनाने में भी जमकर खेल हुआ है। अब लोग सूची पर आपत्तियां दर्ज करने की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षण से बिगड़ा खेल
सहकारी समिति के चुनाव में सभापति चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे अनेक दावेदारों के साथ आरक्षण ने खेला कर दिया। आरक्षण चक्रानुक्रम में हुआ है। अनेक सामान्य दावेदार की सीट बीसी या एससी आरक्षित हो गई। सभापति का चुनाव लड़ने के लिए दावेदार का संचालक चुना जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed