फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Display driver for the recovery of

चालक की बरामदगी के लिए प्रदर्शन

Sun, 23 Oct 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sun, 23 Oct 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के धामपुर में मोहल्ला पक्काबाग के निवासियों ने एक माह से लापता ट्रक चालक की बरामदगी की मांग को लेकर शनिवार को पुलिस कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनके द्वारा पुलिस को कई दिन पहले तहरीर देकर लापता हुए चालक की बरामदगी की मांग की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उधर, पुलिस ने ट्रक मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

मोहल्ले के अनीस  अहमद ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई भोलू उर्फ शकील गांव कुंडीपुरा के व्यक्ति के ट्रक पर चालक है। वह ट्रक लेकर ट्रक मालिक के साथ कहीं गया था। 22 सितंबर तक ट्रक चालक भोलू से परिजनों की फोन पर वार्ता होती रही। इसके बाद से अब तक भोलू की उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है। आरोप है कि जब वह ट्रक मालिक से भाई से जानकारी करने को उसके घर गए, तो उसने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। 
विज्ञापन

भाई भोलू के बारे में कोई सही जानकारी नहीं बताई। इसलिए उन्हें ट्रक मालिक पर पूरी तरह से शक है कि उसने ही उनके भाई की हत्या कर शव को गायब कर दिया है। इस घटना से ट्रक चालक के परिवार में बेचैनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को ट्रक चालक के परिजनों ने मोहल्ले के लोगों के साथ पुलिस कोतवाली जाकर अधिकारियों का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से जल्द ट्रक चालक को बरामद करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि  मांंग पूरी नहीं होने पर आंदोलन  को तेज करने के लिए विवश होना पड़ेगा। चालक के नहीं मिलने  से  लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ असंतोथ बढ़ता ही जा रहा है।  साथ ही परिवार के लोग भी परेशान हैं।  वे हर समय प्रदर्शनकारियों में नसीम सलमानी, रहमान, महबूब, अजहसा रही।
बसपाइयों ने ज्ञापन सौंपा
धामपुर। बसपाइयों ने विद्युत निगम के एक्सईएन को नगर में शेडयूल के अनुसार बिजली कटौती मुक्त कराने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है। बसपा के विजय जैन, मनोज कुमार चौहान ने बताया कि नगर में बिजली की अघोषित कटौती से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। 

सरकार की ओर से निर्धारित बिजली के शेडयूल को निगम के अधिकारी मेंटिनेंस के नाम पर पलीता लगाने में लगे है। ऐसा ही पालिका में हो रहा है। नगर में मच्छरों का प्रकोप है। दिन में भी मच्छर लोगों परेशान कर रहे हैं। पालिका के अधिकारियों से नगर में कीटनाशक का छिड़काव कराने की मांग की है। 
मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed