फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Disease-free seeds for growing sugarcane

रोग मुक्त गन्ने की पैदावार के लिए बीज तैयार

Tue, 03 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 03 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Disease-free seeds for growing sugarcane
टीशू विधि से तैयार गन्ने की पौध देखते डीसीओ और मिल के मुख्य प्रबंधक। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में रोग मुक्त गन्ने की पैदावार के लिए नजीबाबाद सहकारी चीनी मिल ने पहल की है। शुगर मिल ने टीशू कल्चर से गन्ने की पौध तैयार की हैं। इस बीज को किसानों को बांटा जाएगा। टीशू कल्चर से बोए गन्ने में कोई रोग नहीं लगता है और पैदावार भी बंपर होती है। जिले की बाकी चीनी मिलों को भी नजीबाबाद सहकारी मिल का भ्रमण कराकर टीशू कल्चर के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

गन्ने में ग्रासी शूट, रेड रॉट, टॉप बोरर आदि रोग पैदावार पर असर डालते हैं। रोगों की रोकथाम के लिए कीटनाशक डालने से किसान की लागत भी बढ़ती है। रोगमुक्त गन्ने की पैदावार के लिए नजीबाबाद सहकारी चीनी मिल ने टीशू कल्चर से 118, 0238, 0239, 3234, वीएफआई 434 और 435 प्रजाति के गन्ने का बीज तैयार किया है। 
विज्ञापन

इस विधि में गन्ने की आंख  वाला हिस्सा काटकर उसे पॉलीथीन या मिट्टी की एक परत के नीचे बोया जाता है। 
पौधे को खाद, पानी देने का भी ध्यान दिया जाता है। खेत तैयार होने पर किसान इन पौधों को खेत में बो देते हैं। जिला गन्ना अधिकारी ओपी सिंह के अनुसार इस तरह से बोए गए गन्ने में रोग नहीं होता है।  उनके अनुसार यह बीज ढाई रुपये प्रति पौधे के हिसाब से किसानों को दिए जाएंगे। एक बीघा में 700 पौधे लगेंगे। डा.एसपी सिंह, आजाद सिंह, ब्रजेश शर्मा, ओमवीर सिंह, रतन सिंह आदि जीएम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed