फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Disaster: The roof of 12 houses collapsed, one killed and five injured

बिजनौर: बारिश बनी आफत, 12 मकानों की गिरी छत, एक की मौत और पांच लोग घायल

Tue, 11 Oct 2022 07:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 11 Oct 2022 07:16 PM IST
सार

जिले में बारिश आफत बनी हुई है। बारिश के चलते जनपद में 12 मकानों की छत गिर गईं, जबकि एक की मौत हो गई और पांच घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
Disaster: The roof of 12 houses collapsed, one killed and five injured
बढ़ापुर क्षेत्र के गांव कायमनगर में गिरा मकान का लिंटर। - फोटो : BIJNOR

विस्तार

बिजनौर जिले में अब बारिश आफत बन गई है। अभी तक बारिश में फसल गिर रही थी, लेकिन अब मकान भी गिरने लगे। जिलेभर में 11 मकानों की छत गिर गई। वहीं गजरौला में छज्जा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्योहारा में कच्चा मकान गिरने से महिला व दो बच्चे घायल हो गए। वहीं बढ़ापुर में लिंटर गिरने से बड़ा हादसा होने से टल गया। धामपुर में भी आठ मकानों की छत गिर गई, जिससे हजारों रुपये का नुकसान हो गया। नहटौर में मकान की छत गिरने से पति-पत्नी घायल हो गए।

विज्ञापन


गजरौला शिव में गिरा छज्जा, एक व्यक्ति की मौत
मकान का छज्जा गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके नीचे बैठा अन्य व्यक्ति कुछ ही देर पहले उठकर वहां से चला गया था।

हमीदपुर निवासी नरेंद्र सिंह 65 वर्ष पुत्र नत्थू सिंह सोमवार को अपनी बैठक के आगे निकले छज्जे के नीचे बैठा था अचानक छज्जा गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। छज्जा गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने उसके ऊपर से मलबा उठाकर उसे बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सायं 4:00 बजे ग्रामीण उसका अंतिम संस्कार करने के लिए बैराज गंगा घाट ले गए। बताया जाता है कि नरेंद्र सिंह गांव नरोल्लोपुर के एक व्यक्ति के साथ बैठा छज्जे के नीचे बात कर रहा था जैसे ही उक्त व्यक्ति वहां से उठकर चला तैसे ही छज्जा नीचे गिर गया। छज्जा गिरने से नरेंद्र सिंह उसके नीचे दब गया जिस की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


बारिश से आठ ग्रामीणों के मकानों की कच्ची छतें गिरीं
पिछले चार दिन से रुक-रुक हो रही बारिश से ग्रामीणों के मकानों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। क्षेत्र के अलग अलग गांवों में करीब आठ लोगों के मकान बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्रार कानूनगो रमेश सिंह ने बताया कि बारिश से अलग-अलग गांवों में आठ लोगों के मकानों की छतों के गिरने, व मकान की दीवारों को ढहने की रिपोर्ट क्षेत्र के लेखपालों ने अपनी जांच रिपोर्ट में सोमवार को सौंपी है। आरके रमेश सिंह, क्षेत्र के गांव मेवानवादा में नाजिम पुत्र तौफीक के मकान की छत व दीवार गिरी है। अखेड़ा गांव में शिवचरन सिंह पुत्र जग्गा के मकान की कच्ची छत के तीन लकड़ी के सोठ टूटने से उसका मकान के भीतर रखा हजारों की कीमत का सामान भीग कर खराब हो गया। अखेड़ा के रुघुवीर पुत्र गोपी के मकान की भी छत क्षतिग्रस्त हुई है। उसकी दीवार भी गिरी है। गांव गजुपुरा की विमला पत्नी जगदीश के मकान की दीवार ढह गई।

मकरंदपुर मानक के नदीम पुत्र उमरदीन के मकान की कच्ची छत के 10 लकड़ी के सोठ, गांव नारायणवाला के विजयपाल पुत्र रामस्वरूप के मकान की दीवार गिर गई। फैजुल्लापुर के राजीव पुत्र रमेश के मकान की छत और दीवार गिरने से उसका काफी नुकसान हुआ है। तहसीलदार गोपेश तिवारी ने कहा कि बारिश से नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।

स्योहारा में गिरा कच्चा मकान, महिला व दो बच्चे घायल
चार दिन से हो रही आफत की बारिश में एक गरीब मजदुर का आशियाना जमींदोज हो गया। गरीब का कच्चा घर बारिश के सितम को न झेल सका और भरभरा कर ढह गया। मलबे में दबने से दो बच्चे घायल हो गए। अब परेशान मजदूर संग उसकी पत्नी और दो बच्चों संग पूरा परिवार बेघर हो गया है। फिलहाल समाजसेवियों के साथ ही तहसील प्रशासन की मदद की आस पूरा परिवार देख रहा है।

बीती देर रात थाना क्षेत्र कि गांव ग्राम मेवा नवादा निवासी नाजिम पुत्र तौफीक एक कच्चे मकान में अपने परिवार के साथ रहता था। चार दिन से हो रही लगातार बारिश में देर रात के बीच उसका कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया, जिसमें उसकी पुत्री आंचल (19) व सानिया (15) भी घायल हो गई, इसके अलावा उसका घर का सामान भी टूट गया। नाजिम ने आलाधिकारियों व सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है। नाजिम एक गरीब मजदूर है। मजदूरी कर्ज अपने परिवार का भरण पोषण करता है।

कायमनगर में एक मकान का लिंटर गिरा
ग्राम कायमनगर में एक मकान का लिंटर गिर गया। घटना के समय घर में किसी के मौजूद नहीं होने पर बड़ा हादसा होने से टल गया। बीती रात थाना क्षेत्र के ग्राम कायमनगर निवासी अतर सिंह के मकान का लिंटर गिर गया। गनीमत रही कि इस घटना के समय परिजन आंगन में सोए हुए थे। लिंटर के गिरने से अतर सिंह के मकान में रखा घरेलू सामान दबकर नष्ट हो गया। लिंटर गिरने की आवाज सुनकर ग्रामवासी अतर सिंह के मकान की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार तोमर भी मौके पर पहुंचे।

छत गिरने से पति-पत्नी घायल
कच्चे मकान से भरे पानी को निकाल रहे पति-पत्नी के ऊपर छत गिरने से दोनों घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर महिला की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया।

गांव सीकरी बुजुर्ग निवासी जगवती देवी 68 वर्ष अपने पति रामस्वरूप 70 वर्ष के साथ अपने कच्चे मकान में बारिश क भरे पानी को निकाल रही थी। अचानक कच्चे मकान की छत भरभरा कर उनके ऊपर गिर गई। जिसकी चपेट में आने से दंपत्ति घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed