फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Disabled people raised slogans and submitted a memorandum in support of their demand

Bijnor News: नारेबाजी कर मांग के समर्थन में दिव्यांगजनों ने सौंपा ज्ञापन

Tue, 16 Sep 2025 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 16 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Disabled people raised slogans and submitted a memorandum in support of their demand
बिजनौर कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे विकलांग एसोसिएशन के कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
बिजनौर। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन की बैठक सोमवार इंदिरा बाल भवन में हुई। सभी दिव्यांगजन एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम सदर रितु रानी को ज्ञान सौंपा। साथ ही कहा कि समाधान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने कहा कि दिव्यांगों को रोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाए। जो शिक्षित दिव्यांग हैं, उन्हें नौकरी पर रखा जाए। पुलिस उनकी सुनवाई नहीं करती है। दिव्यांग जनों की थाना स्तर पर ही 24 घंटे के अंदर सुनवाई करने की मांग की। राजनीति में चार प्रतिशत भारीदारी दिलाने की मांग की। सभी बैंकों में दिव्यांगों की सुविधा के लिए रैम बनवाने, दिव्यांगजनों की पेंशन पांच हजार रुपये मासिक करने, दिव्यांग आयोग का गठन करने की मांग की। बिजली कनेक्शन निशुल्क किए जाने, गरीब दिव्यांगजनों के अंत्योदय कार्ड बनवाने सहित अन्य मांग उठाई। जिला प्रभारी मास्टर अफजाल, मंडल अध्यक्ष नाजिम मलिक, तहसील अध्यक्ष चांदपुर नसीम अहमद, मोहम्मद आजम खान, सुशील कुमार, नकुल कुमार, इंतजाम, सितारे आलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed