{"_id":"5f2ef2028ebc3e411c555662","slug":"dirt-free-india-campaign-launched-in-the-district-bijnor-news-mrt495320082","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में गंदगी मुक्त भारत अभियान शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में गंदगी मुक्त भारत अभियान शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में गंदगी मुक्त भारत अभियान शुभारंभ
बिजनौर। जिले में डीएम ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत गंदगी मुक्त भारत अभियान का शनिवार को शुभारंभ किया। इस दौरान डीएम ने प्रधानों से ई-वार्ता करके गांवों की साफ सफाई के बारे में फीड बैक लिया है।
डीएम रमाकांत पांडेय ने कहा कि शासन की मंशा गांवों को स्वच्छ बनाने की है। इसके लिए गंदगी मुक्त भारत अभियान शुरू हुआ है। अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। सात दिन में गांवों की साफ सफाई होगी। ग्रामीणों को सफाई के प्रति जागरूक करने के कार्यक्रम होंगे। नौ अगस्त को सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रीकरण, दस को श्रमदान से सामुदायिक भवनों की साफ-सफाई, 11 को स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम की वाल पेंटिंग, 12 को श्रमदान से पौधरोपण ,13 को कक्षा छह से बारह तक के छात्र-छात्राओं की आनलाइन पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता, 14 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का सफाई व सैनिटाइजेशन होगा। कहा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर आम सभा में जिले के ओडीएफ गांव प्लस का एलान होगा। कहा कि प्रधानों की अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका है। डीएम ने प्रधानों से ब्लॉक अनुसार एक घंटे से अधिक समय वार्ता की है। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि अभियान को लेकर ग्राम सचिवों को निर्देश दे दिए हैं। सहायक विकास अधिकारी पंचायत नोडल अधिकारी है। वह अभियान प्रगति की रोजाना जानकारी देंगे।