फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dip in the Ganges on Somvati Amavasya

Bijnor News: सोमवती अमावस्या पर गंगा में लगाई डुबकी

Tue, 18 Jul 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 18 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Dip in the Ganges on Somvati Amavasya
- शुभ संयोग दूसरे सोमवार को आई सोमवती अमावस्या
विज्ञापन

- श्रद्धालुओं ने पितरों की शांति के लिए किया गंगा तट पर दान
-फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। यह शुभ संयोग है कि इस बार सावन के दूसरे सोमवार को सोमवती अमावस्या आई है। सोमवती अमावस्या पर जिले के हजारों श्रद्धालुओं ने बैराज गंगा घाट पर गंगा में श्रद्धा की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने मां गंगा की पूजा-अर्चना की और गंगा तट पर दान देकर परिवार के कष्ट दूर करने की कामना। सोमवार होने पर श्रद्धालुओं ने वहां स्थित शिवलिंग पर गंगाजल से जलाभिषेक किया।
सोमवती अमावस्या पर गंगा बैराज घाट के अलावा महात्मा विदुरकुटी गंगा घाट, रावली घाट एवं नांगलसोती गंगा स्नान घाट पर सुबह सवेरे से ही श्रद्धालुओं का तांता लगने लगा था। श्रद्धालुओं ने पहले गंगा स्नान किया। उसके बाद श्रद्धालुओं ने गंगा मां की विधि विधान के साथ पूजा की। पूजा करने के उपरांत परिवार की शांति, कष्ट हरण व सुख-समृद्धि की कामना की है। गंगा में जलस्तर ज्यादा एवं तेज बहाव होने से श्रद्धालुओं ने किनारे पर ही स्नान किया। श्रद्धालुओं में गंगा जल आचमन किया। सोमवती अमावस्या पर गंगर स्नान करके दान करने का बहुत महत्व है।
विज्ञापन

पंडितों की मानें तो इस दिन गंगा में स्नान करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। सोमवती अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए पूजा अर्चना की जाती है। पंड़ितों के मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने दान दिया। कहते है कि इस दिन पितरों के लिए पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति आती है। सोमवती अमावस्या व सोमवार दोनों एक दिन होने पर श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर स्थित शिवलिंग पर गंगाजल से जलाभिषेक किया और शिव भगवान की आराधना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed