फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Digital education going on unilaterally in council schools

Bijnor News: परिषदीय विद्यालयों में एकतरफा चल रही डिजिटल शिक्षा

Tue, 04 Apr 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 04 Apr 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Digital education going on unilaterally in council schools
परिषदीय विद्यालयों में एकतरफा चल रही डिजिटल शिक्षा
विज्ञापन

-कक्षा एक व कक्षा दो के करीब 3486 बने हुए व्हाट्सएप ग्रुप
-जनपद में 1743 प्राथमिक विद्यालय संचालित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक एवं दो के छात्र-छात्राओं के लिए डिजिटल शिक्षा देने की पहल कोरोनाकाल से शुरू की गई थी। जनपद के 1743 प्राथमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के अलग-अलग 3486 व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए। इन पर प्रतिदिन छात्रों के लिए गृह कार्य भेजा जा रहा है। अधिकांश छात्र व अभिभावक गृह कार्य को पूर्ण कर वापस ग्रुप पर नहीं डाल रहे हैं।
कोरोनाकाल में परिषदीय विद्यालय भी लंबे समय तक बंद रहे। विद्यालय बंद होने से शिक्षण कार्य भी प्रभावित रहा। छात्र-छात्राओं को शिक्षा से जोड़े रखने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए और रोजाना छात्रों को वर्क भेजा गया। उसके बाद डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा दिया गया। इसी क्रम में कक्षा एक एवं दो के छात्र-छात्राओं की शिक्षा का स्तर उठाने के लिए डिजिटल शिक्षा की शुरुआत कराई। व्हाट्सएप ग्रुप पर वर्तमान में भी पूरा कार्य दिया जा रहा है। विद्यालयों में पढ़ाई होने से ऑनलाइन में छात्रों व अभिभावकों की रुचि कम हो गई है।
विज्ञापन

अभिभावकों को किया जा रहा जागरूक
ग्रुप के माध्यम से आने वाला कार्य, पढ़ाई करने से छात्रों को अतिरिक्त ज्ञान प्राप्त हो रहा है। विद्यालयों में शिक्षण कार्य शुरू होने से थोड़ा असर आया है। छात्रों व अभिभावकों को व्हाट्सएप ग्रुप पर आने वाले कार्य को करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। -जयकरन यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed