फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   DIG examined the arrangements of Bijnor Police and inspected

Bijnor News: डीआईजी ने बिजनौर पुलिस की व्यवस्थाओं को परखा, किया निरीक्षण

Wed, 22 May 2024 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
DIG examined the arrangements of Bijnor Police and inspected
-पुलिस कार्यालय, कंट्रोल रुम और किरतपुर थाने का किया निरीक्षण
विज्ञापन

...
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/किरतपुर। बिजनौर पुलिस की व्यवस्थाओं को परखने के लिए डीआईजी मुरादाबाद मंगलवार को निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने पुलिस कार्यालय में अलग अलग शाखाओं का निरीक्षण किया। वहीं किरतपुर कोतवाली का वार्षिक करते हुए उन्होंने असलहा चलाने और खोलना बांधने में पुलिसकर्मियों की निपुणता को भी जाना।
मंगलवार को पुलिस लाइन में डीआईजी मुनिराज जी को सलामी दी गई। इसके बाद डीआईजी ने पुलिस कार्यालय में स्थित समस्त शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण किया गया। कार्यालय की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव को चेक किया गया। साथ ही नियंत्रण कक्ष एवं डायल 112 का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रखरखाव तथा जनपद के विभिन्न स्थानों पर लगाये गए आईपी कैमरों व महत्वपूर्ण मुख्य चौराहों के सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड को परखा गया। निरीक्षण करते हुए जरुरी दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, एएसपी देहात राम अर्ज, एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी संग्राम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शाम को करीब पांच बजे डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज जी किरतपुर थाने पहुंचे। डीआईजी को गार्ड आफ आनर दिया गया। उसके बाद उन्होंने थाना कार्यालय, परिसर, भोजनालय, बैरिक, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, थाने की राजकीय सम्पत्ति व अभिलेख आदि चेक किए। उन्होंने बाडी प्रोटेक्टर पहन लिया, हेलमेट, एल्गो गार्ड पहनने के अभ्यास को भी परखा गया। उन्होंने कोतवाली परिसर में लगे वाहनों के अंबार का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, क्षेत्राधिकारी देश दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed