फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dialysis: Investigation of another death case in medical college completed

डायलिसिस : मेडिकल काॅलेज में एक और माैत के मामले की जांच पूरी

Wed, 25 Jun 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 25 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dialysis: Investigation of another death case in medical college completed
बिजनौर। मेडिकल कॉलेज के डायलिसिस के मामले की एक और जांच लगभग पूरी होने को है। यह जांच 30 मई को डायलिसिस के दौरान जान गंवाने वाले रविकांत की है, जिसे एडीएम न्यायिक, सीएमओ और एएसपी की संयुक्त टीम कर रही है। इसकी जांच रिपोर्ट में भी नियमों का उलंघन और लापरवाही की बात सामने आ रही है। वहीं दूसरी ओर सरफराज की मौत के मामले की जांच रिपोर्ट शासन को गए दस दिन से ज्यादा बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

13 जून को मेडिकल अस्पताल में डायलिसिस करा रहे कोतवाली देहात के गांव फुलसंदा निवासी 26 वर्षीय सरफराज की मौत हो गई थी। इस दौरान सीडीओ निरीक्षण पर थे। बिजली जाने और जनरेटर न चलने के कारण सरफराज की मौत हो गई थी। इसमें डीएम की ओर से शासन को रिपोर्ट भेजी गई थी।
विज्ञापन

रिपोर्ट में मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. उर्मिला कार्या, सीएमएस डॉ.मनोज सेन, नोडल अधिकारी डॉ. प्रेम प्रकाश और डॉ. विक्की के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई थी। बाद में संजीवनी प्राइवेट लि. के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस मामले में 12 दिन बीतने के बाद भी मेडिकल अफसरों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर रविकांत की मौत के मामले की जांच अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। इसमें भी डायलिसिस के दौरान लापरवाही की बात सामने आ रही है। इससे मेडिकल अफसरों और एजेंसी की मुसीबत और बढ़ सकती है।

डीएम जसजीत कौर ने कहा कि हमारी ओर से रिपोर्ट शासन को भेज दी गई थी। वहीं से उस पर निर्णय होना है। मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए मेडिकल अफसरों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed