फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Diagnose complaints in a quality manner: DM

शिकायतों का गुणवत्तापरक ढंग से करें निदान: डीएम

Sun, 06 Nov 2022 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Diagnose complaints in a quality manner: DM
धामपुर में संपन्न हुए संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम में जनता की शिकायतों को सुनते डीएम उमेश मिश? - फोटो : DHAMPUR
धामपुर। डीएम उमेश मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम में दर्ज होनेेे वाली शिकायतों का गुुणवत्तापरक निदान करें। शिकायतों का निस्तारण ऐसा होना चाहिए। जिससे शिकायत करने वाला पूरी तरह से संतुष्ट हो जाए। शनिवार को संपन्न हुए कार्यक्रम में दर्ज 93 शिकायतों में से अधिकारियों ने नौ का मौके पर निदान करा दिया। बाकी शिकायतों को अधिकारियों की टीम बनाकर निदान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील के सभाकक्ष में संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डीएम के निर्देशन में अधिकारियों ने जनता की दर्ज शिकायतों को सुना। उनका मौके पर निदान कराने का प्रयास किया। इनमें से सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग की 38, पुलिस विभाग की 30 ,विकास विभाग की आठ और बाकी अन्य विभागों की शामिल रही। कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद डीएम ने अधिकारियों की मीटिंग ली।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि अधिकारी सरकार की मंशा के अनुरूप जनता की सेवा करें। जनता की दर्ज होने वाली शिकायतों का सही ढंग से निदान करें। शिकायतों का निदान करने में किसी प्रकार की मनमानी उजागर नहीं होनी चाहिए। शिकायतों के निदान का मतलब तभी सही से माना जाएगा जब शिकायतकर्ता फिर से उसी शिकायत को लेकर निदान के लिए न आए। कार्यक्रम में एसडीएम मनोज कुमार, तहसीलदार गोपेश तिवारी, डीआईओएस रामज्ञा सिंह, एआरओ धामपुर मनोज जायसवाल आदि जिले स्तर के सभी विभागों के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed