फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dhartiputras did Shramdaan for the cleanliness of Malan river

धरतीपुत्रों ने मालन नदी की स्वच्छता के लिए किया श्रमदान

Sun, 26 Jun 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dhartiputras did Shramdaan for the cleanliness of Malan river
धरतीपुत्रों ने मालन नदी की स्वच्छता के लिए किया श्रमदान
विज्ञापन

बिजनौर। मालन नदी को पुराना स्वरूप देने को उसकी साफ-सफाई के लिए हजारों धरतीपुत्रों ने शनिवार को नदी पर पहुंचकर फावड़ा चलाकर श्रमदान किया। कई ट्रैक्टरों से मालन नदी की धारा की मिट्टी को उठाकर तटबंध बनाया। साथ ही नदी के तट पर गोष्ठी कर साफ-सफाई के लिए क्षेत्र के किसानों जागरूक करने का संकल्प लिया। ताकि नदी के किनारे गांवों के किसान एवं ग्रामीण इस अभियान को मुकाम पर पहुंचाकर मालन नदी को उसका पुराना स्वरूप में ला सकें। किसानों ने अमर उजाला के अभियान मालन मांगे अविरल धारा की सराहना करते हुए आमजन से भी श्रमदान करने की अपील की।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले हजारों किसान शनिवार सुबह दस बजे मालन नदी पर एकत्र हुए। यहां किसानों ने फावड़े से नदी की साफ-सफाई की। कई किसानों ने ट्रैक्टर लेवर से नदी के बीच से मिट्टी निकालकर तटबंध बनाने के लिए किनारे पर एकत्र की। इन किसानों की भीड़ में युवाओं की संख्या ज्यादा दिखाई दी। इससे पहले उन्होंने गोष्ठी की, जिसमें अमर उजाला अखबार व प्रशासन के अभियान मालन मांगे अविरल धारा की सराहना की। गोष्ठी में मुख्य अतिथि चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि मालन नदी का पौराणिक इतिहास है। उन्होंने 2018 में नदी को साफ करने का संकल्प लिया गया था। तत्कालीन डीएम, सीडीओ के सहयोग से श्रमदान किया गया था। उनके स्थानांतरण के बाद यह अभियान थम गया था। उमर उजाला व प्रशासन के इस अभियान से फिर उस संकल्प को पूरा होने की उम्मीद जगी है। प्रशासन मालन नदी को लेकर गंभीर है, तो भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक भी अपना योगदान देने को पूर्ण रूप से साथ है। जिलाध्यक्ष नितिन कुमार सिरोही ने कहा कि शहरों का कूड़ा व फैक्टरियों का गंदा पानी नदी में न छोड़ा जाएगा। प्रशासन इसे रोकने को ठोस कदम उठाएं, वरना संगठन आंदोलन को मजबूर होगा।
विज्ञापन

किसान पर्यावरण का रक्षक: दिगंबर सिंह
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह मालन नदी के जीर्णोद्धार के लिए जनपद के किसानों ने यहां पहुंचकर साबित कर दिया कि हम प्राकृतिक संसाधन व पर्यावरण के रक्षक है। सभी किसान मालन नदी को पुराने स्वरूप में वापस लाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालन की सफाई को बनाएंगे कमेटी: नितिन सिरोही
भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नितिन कुमार सिरोही ने कहा कि मालन नदी के किनारे के गांवों में यूनियन बैठक कर मालन नदी की साफ-सफाई के लिए एक कमेटी बनाएगी, जिन्हें मालन पुत्र का नाम दिया जाएगा। वह मालन पुत्र अपने क्षेत्र में साफ-सफाई कराएंगे और इसे स्वच्छ रखने की निगरानी भी करेंगे।
अच्छा है अभियान: नीटू कुमार
किसान नीटू कुमार ने बताया कि नदी की साफ-सफाई का अभियान अच्छा है। इससे प्रभावित होकर वह अपना सहयोग देने आए हैं। प्रशासन से मांग की कि शहरों का कूड़ा तथा डिस्टलरी से निकलने वाले गंदे पानी को मालिनी नदी में ना डालने से रोका जाए। किसान दीपक तोमर ने कहा कि अमर उजाला अखबार का अभियान मालन मांगे अविरल धारा सराहनीय प्रयास है। हम युवाओं को भी इस अभियान में अपना सहयोग देना चाहिए। इसलिए वह अपनी टीम के साथ श्रमदान करने पहुंचे हैं।
- नदी की साफ-सफाई रखेंगे जारी
मालिनी नदी के तट पर सरदार इकबाल सिंह महल सिंह कुमार विनोद परमार अरविंद कुमार राजपूत कुलवीर सिंह लोकेंद्र सिंह आरिफ खान समर पाल सिंह दीपक तोमर शुभम चौधरी भोपाल राठी प्रशांत कुमार अंकित कुमार विजय पाल सिंह आदि किसान नेता मौजूद रहे और संकल्प के साथ यह घोषणा की कि मालिनी नदी के सफाई के कार्यक्रम को अनवरत जारी रखेंगे आज सांकेतिक रूप से शुरुआत की है इस शुरुआत को अंजाम तक पहुंचाकर ही दम लिया जाएगा

-श्रमदान व गोष्ठी में यह रहे उपस्थित
फूल सिंह राजपूत, राकेश प्रधान, मुखिया रामफल, विनोद परमार, दीपक तोमर, अरविंद राजपूत, समरपाल सिंह, अंकित नरवाल, विजयपाल सिंह, इकबाल सिंह, रावेन्द्र सिंह, सरदार महल सिंह, उदयवीर सिंह, उत्तम सिंह, सुरेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह, कुलवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed