{"_id":"6478e6c284de6015f40ecfe4","slug":"dharna-given-for-non-disclosure-of-forest-worker-murder-case-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-4256-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: वनकर्मी हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: वनकर्मी हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर दिया धरना
Fri, 02 Jun 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो
नगीना। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने पांच माह पूर्व हुई वनकर्मी की हत्या के मामले का खुलासा नहीं होने पर सीओ कार्यालय पर करीब धरना दिया। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने मौजूद अधिकारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई। बाद में हत्या का खुलासा जल्द किए जाने का आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त हो गया। बृहस्पतिवार की दोपहर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष नितिन सिरोही के नेतृत्व में किसान गन्ना समिति में इकट्ठा हुए तथा बाद में जुलूस की शक्ल में पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए। प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि बड़ी शर्म की बात है कि पांच माह बीत जाने के बाद भी पुलिस किसान नरेन्द्र सिंह की हत्या का खुलासा करने में कामयाब नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि यदि किसानों की विभिन्न समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। धरने पर पहुंचे एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह, कोतवाली देहात थाना प्रभारी जय वीर सिंह के सामने भी किसानों ने अपनी तमाम समस्याएं रखीं। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नितिन सिरोही व संचालन देवेंद्र सिंह ने किया। धरने पर चौधरी समर पाल सिंह, तहसील अध्यक्ष नमेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष कुंवर हर्षवर्धन सिंह आदि मौजूद रहे।