फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dharamvir became District President and Ravindra became District Minister

धर्मवीर जिलाध्यक्ष व रवींद्र जिला मंत्री बने

Sun, 21 Feb 2021 09:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
Dharamvir became District President and Ravindra became District Minister
धर्मवीर जिलाध्यक्ष और रवींद्र जिला मंत्री बने
विज्ञापन

चांदपुर।। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के वार्षिक चुनाव में जिलाध्यक्ष पद पर धर्मवीर सिंह व मंत्री पद पर रवींद्र शर्मा चुने गए। मनोज यादव को कोषाध्यक्ष बने।
हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर में माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की सार्वजनिक इंटर कॉलेज फीना के जीपी सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। रवींद्र शर्मा व मनोज यादव के संयुक्त संचालन में हुई बैठक में मुख्य अतिथि चुनाव अधिकारी अतुल शर्मा, विशिष्ट अतिथि जीपी सिंह अध्यक्ष अमरोहा माध्यमिक शिक्षक संघ रहे। कार्यक्रम में धर्मवीर सिंह को संघ का पुन: जिलाध्यक्ष तथा हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर के प्रधानाचार्य रवींद्र शर्मा को पुन: जिला मंत्री चुना गया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी अतुल शर्मा ने निष्पक्ष चुनाव कराने का भरोसा दिलाते हुए संगठन के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि रोज एक व्यक्ति को संगठन में जोड़ें। संगठन के उद्देश्यों, विचारों और संघर्षों से मिली उपलब्धियों को शिक्षक समाज के सामने रखें। जीपी सिंह अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ अमरोहा ने कहा कि समय की मांग है कि हम सब एकजुट हो जाएं, संघर्ष करें। सरकार चाहे किसी की भी हो, हम डरने वाले नहीं हैं। आने वाले समय में पुरानी पेंशन लागू कराकर ही दम लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने कहा कि जनपद बिजनौर इकाई संघर्ष में पीछे नहीं रहेगी। ईमानदारी और निष्ठा से निरंतर संघर्ष शिक्षक समाज के लिए करेंगे। उन्होंने शिक्षकों के गौरव व सम्मान की रक्षा करने का आश्वासन दिया। अतुल शर्मा चुनाव अधिकारी ने मनोज यादव को जिला कोषाध्यक्ष के पद पर नामित किया। कार्यक्रम में राजकुमार सिंह, विपिन पांडे, मोहित कुमार, बीएस चौहान, सुधांशु वत्स, विनोद यादव, देवेंद्र बालियान, फरीद अहमद, फहीम अहमद, हरजीत सिंह, अतुल रस्तोगी, पूनम रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed