फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dhampur sugar mill is at the forefront of payment

धामपुर चीनी मिल है भुगतान में सबसे आगे

Mon, 20 Dec 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dhampur sugar mill is at the forefront of payment
धामपुर चीनी मिल है भुगतान में सबसे आगे
विज्ञापन

बिजनौर। जिले की धामपुर चीनी मिल ने भुगतान में सबको पछाड़ दिया है। धामपुर मिल ने अब तक किसानों के खातों में लगभग 120 करोड़ का भुगतान भेज दिया है। हालांकि मिल ने पिछले साल के विलंब भुगतान पर ब्याज देने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है।

धामपुर चीनी मिल जिले की सबसे बड़ी चीनी मिलों में से एक है। मिल में 30 हजार से अधिक किसान जुड़े हैं। मिल हर साल किसानों से सबसे अधिक गन्ना खरीदती है। पिछले साल मिल ने किसानों से 750 करोड़ से अधिक का गन्ना खरीदा था। मिल ने भुगतान भी समय से कर दिया था लेकिन फिर भी विलंब भुगतान पर मिल पर करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये का ब्याज बनता है। मिल ने ब्याज का भुगतान नहीं किया है। चालू पेराई सत्र में भी मिल ने किसानों से करीब 190 करोड़ का गन्ना खरीद लिया है। मिल ने अब तक किसानों को करीब 120 करोड़ का भुगतान कर दिया है। इतना भुगतान अब तक किसी मिल ने नहीं किया है। हालांकि 14 दिन के अंदर भुगतान करने के नियम से मिल थोड़ा पीछे है। मिल के गन्ना महाप्रबंधक ओमवीर सिंह के अनुसार बैंकों की हड़ताल की वजह से कुछ भुगतान अटक गया था। सोमवार को तीन दिसंबर तक का भुगतान भेज दिया जाएगा। किसान नेता राजेंद्र सिंह का कहना है कि किसानों का भुगतान किसी भी सूरत में पिछड़ना नहीं चाहिए। किसानों को भुगतान के साथ-साथ मिल की ओर से बाकी सुविधाओं का लाभ भी मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed