{"_id":"57b4ad0a4f1c1b77766ec220","slug":"dhakola-mein-tanav","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढकौला में सांप्रदायिक तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढकौला में सांप्रदायिक तनाव
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Thu, 18 Aug 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर (बिजनौर) के गांव ढकौला में धर्मस्थलों के निर्माण को लेकर उपजे विवाद के कारण दो संप्रदायों के बीच तनाव बढ़ गया है। एक समुदाय के लोगों ने गालीगलौज करने का आरोप लगाते हुए दूसरे समुदाय के घर पर हमला बोल दिया। इस मामले से गांव में अफरातफरी मच गई। कार्रवाई नहीं होने पर एक पक्ष के लोगों ने गांव से पलायन करने की प्रशासन को चेतावनी दी है।
पुलिस ने दोनों ओर से 32 लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। आरोप है कि पुलिस फैसला करने का दबाव बना रही है।
गांव ढकौला में कुछ दिन पूर्व एक समुदाय के लोगों ने गांव में स्थित कुएं की साफ सफाई की थी। इस पर दूसरे समुदाय के लोगों ने मंदिर बनाने की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने किसी प्रकार के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी। आरोप है कि इसके बावजूद दूसरे समुदाय के लोगों ने बिना अनुमति के गांव में धर्मस्थल का निर्माण करना शुरू कर दिया। रातों रात उस पर लाउडस्पीकर भी लगा दिया। इसकी शिकायत पुलिस से की गई।
विज्ञापन
पुलिस व तहसील के अधिकारी गांव पहुंचे। बिना अनुमति के कोई भी कार्य करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। दोनों समुदायों के लोगों ने एकदूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।