फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Devotees performed Jalabhishek in the rain

बारिश में भक्तों ने किया जलाभिषेक

Fri, 21 Feb 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Devotees performed Jalabhishek in the rain
बारिश में भक्तों ने किया जलाभिषेक
विज्ञापन

नगीना। रिमझिम बारिश के बीच महाशिवरात्रि का पर्व नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। नगर के प्राचीन बड़ा मंदिर श्री मुक्तेश्वर नाथ पर करीब 30 हजार कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। बारिश के बावजूद जलाभिषेक के लिए मंदिर के बाहर करीब एक किमी तक श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही।
बृहस्पतिवार रात 12 बजे श्री मंदिर मुक्तेश्वर नाथ स्थित शिव मंदिर पर जलाभिषेक का कार्य प्रारंभ हुआ। इससे पूर्व मंदिर में पुजारी डा. पंडित विपिन चंद्र त्रिपाठी ने मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों व गणमान्य लोगों की उपस्थिति के बीच पूरे विधि विधान से हवन ,पूजन संपन्न कराया। इस मौके पर विधायक मनोज पारस, भाजपा नेता प्रमोद चौहान, बर्फानी सेवा समिति के अध्यक्ष शिताशु अग्रवाल, व्यापारी नेता दीपक अग्रवाल, साहू कपिल अग्रवाल, लाला राजेश अग्रवाल, नवीन महेश्वरी, केशव दीक्षित, परितोष कौशिक आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। मंदिर के मुख्य द्वार पर लंबी लाइनें बृहस्पतिवार शाम छह बजे से लगनी शुरू हो गई थी। 12 बजे तक कांवड़ियों की लाइन करीब एक किमी दूर तक रही। शुक्रवार तड़के चार बजे से भारी बारिश के बीच श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचने लगे। शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक स्थानीय व आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के शिवभक्तों की लंबी लाइन मंदिर द्वार पर नजर आई।
विज्ञापन

पुलिस की रही गश्त
सभासद गोपाल शर्मा बड़े मंदिर परिसर में रातभर सफाई व्यवस्था की देखरेख में लगे रहे। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी भारी पुलिस बल के साथ रातभर जलाभिषेक के कार्य को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए गस्त करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ियों के लिए की गई अतिरिक्त व्यवस्था
बर्फानी सेवा समिति के सैकड़ों कार्यकर्ता पूरी रात जलाभिषेक शांतिपूर्ण संपन्न कराने में लगे रहे। नगर पालिका परिषद की तरफ से बड़ा मंदिर द्वार पर कांवड़ियों के लिए दूध, नहाने के लिए गर्म पानी व दवाइयों आदि की व्यवस्था की गई थी। पालिका के पूर्व चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान, सभासद गोपाल शर्मा, मदन पाल सिंह भक्तों की सेवा में लगे रहे। सुनहरी मस्जिद के पास विधायक मनोज पारस द्वारा शिव भक्तों के लिए गर्म दूध की व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान आदि सेवा में लगे रहे। इसके अतिरिक्त ब्राह्मणी वाले तालाब, गंगानगर, रेलवे स्टेशन स्थित मंदिर आदि 50 से अधिक स्थानों पर भंडारे की व्यवस्था कराई गई। नगर पालिका परिषद की तरफ से नगर में सफाई ,पेयजल व विद्युत की खास व्यवस्था कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed