फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Devotees gathered for Jalabhishek in Shiva temples

Bijnor News: शिवालियों में जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु

Mon, 16 Feb 2026 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered for Jalabhishek in Shiva temples
बिजनौर के गांव खारी के झारखंडी ​शिव मंदिर में महा​शिवरात्रि पर जला​भिषेक करने के लिए श्रद्घालुओ
बिजनौर। भगवान आशुतोष के महापर्व पर शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर घर-परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। शहर से लेकर गांव देहात तक शिवमंदिरों में भक्तों की कतार लगी रही। जिले के प्रमुख शिवालयों में पुलिस ने व्यवस्थाओं को संभाला।
विज्ञापन

हरिद्वार को कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्त शनिवार की रात 10 से 11 बजे तक अपने अपने क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में पहुंच चुके थे। रात में 12 बजे जलाभिषेक शुरू हुआ। सुबह होने तक कांवड़ियों ने लंबी लंबी कतारों में लगकर भगवान शिव को जल अर्पित किया। मंदिरों में जयकारों की गूंज होती रही। रविवार की सुबह कांवड़ियों के अलावा अन्य शिवभक्त भी मंदिरों में कतारों में जा लगे।
विज्ञापन

खारी झालू के पास स्थित झारखंडी मंदिर में रविवार की दोपहर एक बजे तक भी भक्तों की भारी भीड़ रही। भगवान भोलेनाथ को जल, दूध, दही, घी, शहद, बेलपत्र, भांग-धतूरा, पुष्प और मिष्ठान आदि अर्पित किए। भक्तों ने व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था का आभास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफजलगढ़/ रेहड़/ कासमपुरगढ़ी/कादराबाद। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जलाभिषेक के लिए शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। कावंड़ियों व अन्य श्रद्धालुओं ने गंगाजल, बेलपत्र, दूध, भांग धतूरा, फल आदि अर्पण किए। नगर के बड़ा शिवमंदिर, मोहल्ला गौहरअली खां गौरी शंकर मंदिर, मोहल्ला चिरंजीलाल स्थित छोटा शिव मंदिर सहित कादराबाद, अनवरपुर चंडिका, भूतपुरी तथा रेहड़ के कासमपुरगढ़ी के मुख्य बाजार स्थित शिव मंदिर, अचाराजान के हनुमान मंदिर, चिंतावाला स्थित महादेव मंदिर तथा कोट बाग के कालिका मंदिर साथ ही रेहड़ के बस स्टैंड स्थित सिद्धबली मंदिर, पीपल वाले शिव मंदिर, धर्मशाला के शिव मंदिर प्राचीन माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
राजा का ताजपुर। ताजपुर के प्राचीन बड़ा शिवमंदिर सहित आसपास के ग्रामों में शिवमंदिरों में जलाभिषेक के लिए रात्रि से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुअी रही। कांवड़ियों की सेवा के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। पुलिस चौकी प्रभारी राजवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। बड़ा शिवमंदिर पर प्रदीप त्यागी, अनिल चौधरी, धर्म अवतार वर्मा, पूजा गोस्वामी, सुदेश गोस्वामी, दिलावर सिंह, साहिल त्यागी आदि व्यवस्था में रहे।गजरौला शिव। मनका माहेश्वर शिव मंदिर पर डॉ. योगेंद्र पाल, महेश, राजू, सुमित्रा, कविता, सविता आदि ने जलाभिषेक किया। जमालपुर पठानी, जंदरपुर, स्वाहेड़ी आदि मंदिरों में भी शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया।
कोतवाली देहात/बरुकी। कस्बा कोतवाली देहात, बरुकी, शादीपुर, पमड़ावली, बांकपुर, शाहपुर, पीपलसाना, गनौरा, कुम्हेड़ा, रहमापुर, बेगमपुर शादी सहित कई गांव के शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई और जलाभिषेक किया गया।कांवड़ियों ने हरिद्वार से लाए गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया।
किरतपुर। नगर के श्री नीलेश्वर महादेव मंदिर, श्री राम मंदिर, श्री देवाशंकर मंदिर, श्री हनुमान धाम, नंदलाल देवता मंदिर, हरिहर मंदिर, चौनपुरी मंदिर और भगवान वाल्मीकि मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।

नहटौर। क्षेत्र के झारखंडी स्थित पातालतोड़ शिवलिंग, नगर के चामुंडा मंदिर, पंचायती मंदिर व प्राचीन शिव मंदिर सहित बाकरनगर, फरीदनगर, बेगराजपुर, नन्हेड़ा, बालापुर, बल्लाशेरपुर, खंडसाल, अखेड़ा, फुलसंदा, ढकौली, कश्मीरी, अकबरपुर और कादीपुरा आदि गांवों के शिवालयों में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। झारखंडी के पातालतोड़ शिव मंदिर और बाकरनगर के प्राचीन शिव-पार्वती मंदिर पर मेले का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने भाग लिया।

बिजनौर के गांव खारी के झारखंडी शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्घालुओ

बिजनौर के गांव खारी के झारखंडी शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्घालुओ

बिजनौर के गांव खारी के झारखंडी शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्घालुओ

बिजनौर के गांव खारी के झारखंडी शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्घालुओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed