फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Devesh became a sub-lieutenant in the Indian Navy

भारतीय नौसेना में देवेश बने सबलेफ्टिनेंट

Sun, 01 Dec 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Devesh became a sub-lieutenant in the Indian Navy
नजीबाबाद के देवेश देवरानी के सबलेफ्टिनेंट बनने पर सेना की कैप पहनाते माता-पिता। - फोटो : NAZIBABAD
भारतीय नौसेना में देवेश बने सबलेफ्टिनेंट
विज्ञापन

नजीबाबाद। होनहार देवेश अविरल देवरानी ने भारतीय नौसेना में सबलेफ्टिनेंट पद पर आसीन होकर नगर का गौरव बढ़ाया।
हिमालयन कॉलोनी निवासी आर्मी मेडिकल कोर में लेफ्टिनेंट कर्नल कैलाश देवरानी का अपने बच्चों को सेना में भेजने का सपना साकार हुआ। कैलाश देवरानी के पुत्र देवेश ने भारतीय नौसेना अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी एडीमाला केरल में पासिंग आउट परेड के साथ भारतीय नौसेना की एक्जिक्यूटिव शाखा में सबलेफ्टिनेंट पद ग्रहण कर लिया। देवेश की बहन दीक्षा देवरानी डेढ़ वर्ष पूर्व सेना की जज एडवोकेट जनरल शाखा में सबलेफ्टिनेंट पद पर आसीन हुईं थीं। देवेश के पिता लेफ्टिनेंट कर्नल कैलाश देवरानी, माता चंद्रकला देवरानी ने देवेश को सेना की कैप पहनाकर सम्मानित किया। विकास चिल्ड्रन एकेडमी नजीबाबाद से प्रारंभिक शिक्षा पाने वाले देवेश ने उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और सैन्य अधिकारियों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed