फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Development works will be inspected from 12

12 से होगा विकास कार्यों का निरीक्षण

Wed, 06 Jan 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Development works will be inspected from 12
12 से होगा विकास कार्यों का निरीक्षण
विज्ञापन

बिजनौर। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने शीतकालीन भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न राजस्व ग्रामों में संपन्न हुए राजस्व एवं विकास कार्यों के निरीक्षण की तारीख घोषित कर दी हैं। इसके लिए जिले के आला अफसरों को अपने क्षेत्रों में व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने बताया कि 12 जनवरी को तहसील नगीना के ग्राम सैदपुर महीचंद में, 19 जनवरी को नजीबाबाद में आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस के समापन के बाद एसडीएम कोर्ट एवं तहसील नजीबाबाद का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद 21 जनवरी को थाना हीमपुर दीपा और तहसील चांदपुर के अंतर्गत ग्राम पावटी में विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। 27 जनवरी को थाना मंडावर, इसके बाद सदर तहसील बिजनौर के ग्राम शहजादपुर में राजस्व एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा। 30 जनवरी को थाना रेहड़ के बाद तहसील धामपुर के ग्राम कल्लूवाला में राजस्व एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा। इन निरीक्षण कार्यक्रमों के क्रम में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत सभी आवश्यक सूचनाओं के साथ निरीक्षण स्थल पर उपस्थित रहते हुए समुचित व्यवस्थाएं और तैयारियां समय से सुनिश्चित कर लें, ताकि समय पर किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed