फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Development work will begin in Gram Panchayats, action plan is being prepared

Bijnor News: ग्राम पंचायतों में शुरू होंगे विकास कार्य, तैयार हो रही कार्ययोजना

Mon, 17 Aug 2026 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Development work will begin in Gram Panchayats, action plan is being prepared
बिजनौर। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की नई कार्ययोजना तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है। ग्राम प्रधानों के प्रशासक बनने के बाद अब गांवों में लंबे समय से रुके विकास कार्यों को गति मिलेगी। ग्राम पंचायतों को 15 अगस्त तक प्रस्तावित निर्माण एवं विकास कार्यों की कार्ययोजना पोर्टल पर अपलोड करनी है।
विज्ञापन

कार्ययोजना में गांवों की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके तहत ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की मरम्मत और सुंदरीकरण, लाइब्रेरी को व्यवस्थित करने, आंगनबाड़ी केंद्रों के रखरखाव एवं सुंदरीकरण के प्रस्ताव शामिल किए जा रहे हैं। इसके अलावा सोलर प्लांट की स्थापना, खड़ंजा एवं सीसी रोड निर्माण, खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराई जाएगी। साथ ही जिन पंचायतों में आग बुझाने के यंत्र नहीं हैं, वहां अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था कराई जाएगी। वहीं, महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए सार्वजनिक स्थानों एवं सामुदायिक भवनों में सेनेटरी नैपकिन की व्यवस्था की जाएगी। स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार ग्राम पंचायतों में कार्ययोजना तैयार की जा रही है, जिसके चलते सभी ग्राम पंचायतों से जल्द ही कार्ययोजना पोर्टल पर अपलोड कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रस्तावों का परीक्षण कर स्वीकृति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

कार्ययोजना लागू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी। स्वीकृति मिलते ही विभिन्न विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। ग्राम पंचायतों में सुंदरीकरण, मरम्मत से लेकर प्राथमिक सुविधाओं पर बढ़ावा देने पर जोर है। ...डॉ. प्रीतम सिंह, डीपीआरओ, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed