फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Development work stalled due to non-release of funds

धनराशि न जारी होने से विकास कार्य ठप

Fri, 19 Jun 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Development work stalled due to non-release of funds
धनराशि न जारी होने से विकास कार्य ठप
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगरपालिका परिषद और नगर पंचायतों को विकास के लिए धनराशि और कर्मचारियों के लिए वेतन की धनराशि जारी न होने के संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भेजा गया है।
आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखा है। जिसमें जनपद बिजनौर की 12 नगरपालिकाओं और छह नगर पंचायतों को तीन महीने से विकास धनराशि जारी नहीं की गई है। एक माह से कर्मचारियों का वेतन भी जारी नहीं हुआ। विकास की धनराशि जारी न होने से विकास कार्य ठप हैं और उनको भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मनोज शर्मा ने कोरोना संक्रमण काल के दौरान वेतन और विकास की धनराशि रोकने के गंभीर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद के ईओ सुरेंद्र प्रताप ने बताया कि विकास कार्यों की धनराशि पहले जारी हो चुकी है। उन्होंने मात्र एक माह का वेतन मिलने में विलंब होने की बात कहते हुए जल्द ही वेतन भुगतान की व्यवस्था होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed