फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Development plans for the public boon

विकास योजनाएं जनता के लिए वरदान साबित

Sun, 11 Sep 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sun, 11 Sep 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Development plans for the public boon
प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मूलचंद चौहान - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बिजनौर जिले के नजीबाबाद में उद्यान एवं प्रसंस्करण राज्यमंत्री मूलचंद चौहान ने किसानों एवं बागवानों से सरकार की पॉली हाउस योजना का लाभ उठाने की सलाह दी है।  
उन्होंने बताया कि उद्यान एवं सब्जी विकास के लिए किसानों को विशेष अनुदान पर सरकार धन उपलब्ध कराती है। उन्होंने प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं की चर्चा करते हुए 2017 में दोबारा बहुमत से सपा सरकार बनने का दावा किया। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मूलचंद चौहान ने सपा सरकार द्वारा प्रदेश की विकास योजनाओं को जनता के लिए वरदान बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सौर ऊर्जा, बिजली उत्पादन, लखनऊ में मैट्रो ट्रेन संचालन के साथ चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योजनाएं दी हैं। उन्होंने 2017 में पुन: से सपा के सत्ता में आने का दावा किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि मेरठ में पॉली हाउस योजना के माध्यम से छोटे काश्तकारों एवं बागवानों के उत्थान के लिए विशेष योजनाएं लागू करने का दावा किया। मूलचंद चौहान एवं सपा जिला महासचिव महमूद कुरैशी ने धामपुर सहित नजीबाबाद को 20 से 22 घंटे बिजली मिलने का दावा किया। पूर्व चेयरमैन शरीफ माहीगीर के आवास पर उद्यान एवं प्रसंस्करण राज्यमंत्री मूलचंद चौहान का डॉ.दिलशाद अहमद, मो.शाहनवाज, मो.आदिल ने स्वागत किया। राज्यमंत्री ने जाब्तागंज में डॉ.दिलशाद अहमद के क्लीनिक का उद्घाटन भी किया।  चेयरमैन मुअज्जम खां, मुफ्ती कमर काजमी, सपा नेता मनव्वर अली, महमूद कुरैशी, तसनीम सिद्दीकी, आयशा सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुफ्ती अब्दुल्ला, मुफ्ती नफीस, मो.फैजान, मो.याकूब, हाजी शब्बीर, मो.साबिर, मो.यासीन, मो. इमरान ने राज्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed