{"_id":"626ad4cf30080a444c478704","slug":"dev-won-gold-in-state-shooting-championship-bijnor-news-mrt5864536150","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में देव ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में देव ने जीता स्वर्ण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में देव ने जीता स्वर्ण
चांदपुर। नोएडा में आयोजित 14वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में द हेजलमून स्कूल चांदपुर के देव तोमर ने एयर रायफल एनआर मैन जूनियर में स्वर्ण पदक जीता है।
नोएडा सेक्टर-50 सूटेक्स अकेडमी एवं रामाज्ञा स्कूल में 23 अप्रैल से 26 अप्रैल तक आयोजित 14वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश से करीब 1700 शूटर्स ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में द हेजलमून स्कूल के शूटर देव तोमर, अर्शदीप, संधू व निशांत ने शानदार प्रदर्शन कर पदक जीते। देव तोमर ने एयर रायफल एनआर मैन जूनियर में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। आशीष पंवार ने एयर रायफल एनआर मैन सर्विसेज में रजत पदक हासिल किया। एयर रायफल एनआर टीम ने ब्रॉज मेडल प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ. रूचि शर्मा ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को यूपी स्टेट रायफल एसोसिएशन अध्यक्ष श्याम सिंह यादव (सांसद जौनपुर), उपाध्यक्ष रामेंद्र कुमार शर्मा, महासचिव जीएस सिंह, संयुक्त सचिव (प्रशासन) सतेंद्र कुमार अर्जुन अवार्डी ने पदक देकर सम्मानित किया। विद्यालय की प्राचार्या व विद्यालय निर्देशिका शक्ति अनिरुद्ध मित्तल ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।