{"_id":"6102eb4c8ebc3e5f0e060f57","slug":"demonstration-to-demand-removal-of-liquor-contract-nazibabad-news-mrt5496108148","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब का ठेका हटाने की मांग के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब का ठेका हटाने की मांग के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन

नजीबाबाद। ग्राम पंचायत रामनगर की महिलाओं सहित ग्रामीणों ने तहसील और गांव में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत की खुली बैठकें आयोजित न किए जाने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने गांव से देशी शराब का ठेका हटाने की भी मांग की।
ग्राम पंचायत रामनगर के ग्रामीणों नेमीशरण, नरोत्तम त्यागी, लाल सिंह, सलोनी, संतोष, ओमपाल, किरन, मंदीप कुमार, सर्वेंद्र, मनोज, सुबोध त्यागी, बबीता, विनीता, सविता, पूनम त्यागी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने गांव के मंदिर के निकट अवैध शराब का ठेका हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गांव की खुली बैठकें आयोजित न कर बंद कमरे में प्रस्ताव पास करने का विरोध किया।
रामनगर के ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम परमानंद झा, प्रभारी बीडीओ एवं उपायुक्त श्रम रोजगार विजय कुमार यादव को अलग-अलग ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने मनरेगा कार्यों में भी धांधली एवं मनरेगा मजदूरों से घरेलू काम कराने का भी आरोप लगाया। एसडीएम और प्रभारी बीडीओ ने ग्राम पंचायत सचिव को नियमानुसार खुली बैठकें आयोजित कराने के निर्देश दिए।