फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demonstration of farmers regarding payment of arrears

Bijnor News: बकाया भुगतान को लेकर किसानों का प्रदर्शन

Mon, 09 Jan 2023 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of farmers regarding payment of arrears
बिजनौर में डीसीओ कार्यालय पर धरने पर बैठे भाकियू भानू के कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। गन्ना बकाया भुगतान शीघ्र दिलाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों व किसानों ने सोमवार को डीसीओ आफिस में प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने पर वक्ताओं ने बिजनौर चीनी मिल से निकलने वाली छाई का प्रबंध करने की मांग की गई।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन भानू के बैनर तले अनेक किसान सोमवार को जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर पहुंचे। वहां उन्होंने बकाया भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और धरना देकर बैठ गए। धरने पर वक्ताओं ने बिलाई चीनी मिल बकाया भुगतान दिलाने, बिजनौर शुगर मिल की छाई का प्रबंध किया जाने, गन्ना मिल से निकलने वाली मैली किसानों को मुफ्त या उचित दाम पर किसानों को उपलब्ध कराने आदि मांगों को उठाया। बाद में संगठन की ओर से मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह को सौंपा गया। धरने पर भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष चौधरी रोहिताश सिंह प्रधान, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार चाहल, हिमांशु चौधरी, मोहित कुमार, सुखवेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, अनुदीप सिंह, गजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, संजीव कुमार, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed