फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demonstration of Bhim Army workers at the police station

भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिया थाने पर धरना

Sat, 10 Sep 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of Bhim Army workers at the police station
थाने पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
विज्ञापन

किरतपुर। दरोगा व सिपाहियों द्वारा दलित महिला के साथ उसके घर में घुसकर मारपीट करने व जातिसूचक शब्द कहने पर भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थाने पर धरना देकर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार को तहरीर देते हुए दरोगा के निलंबन की मांग की। मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र सिंह ने घटना की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

थाना मंडावर के गांव माचकी निवासी आशाराम पुत्र मुन्नू ने थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विगत आठ सितंबर की रात 11 बजे के करीब किरतपुर थाने में तैनात दरोगा विजय यादव सिपाहियों के साथ उसके घर पर आया। उसकी पुत्री रचना भी अपनी ससुराल से घर आई हुई थी। किसी मामले को लेकर दरोगा ने घर में घुसकर अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। उसकी पुत्री को जातिसूचक शब्द करते हुए अपमानित किया। साथ ही धमकी दी की उसके खिलाफ कोई कार्रवाई की तो जान से मार देंगे। इस मामले को लेकर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ थाने पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र सिंह के मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed