{"_id":"62d1aa7680fe717d7641f8be","slug":"demonstration-for-capacity-enhancement-of-sugar-mill-nazibabad-news-mrt59714369","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल की क्षमता वृद्धि के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल की क्षमता वृद्धि के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन
नजीबाबाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी मिल की क्षमता वृद्धि के लिए किया प्रदर्शन
नजीबाबाद। भाकियू पदाधिकारियों ने बकाया गन्ना भुगतान, चरमराती विद्युत व्यवस्था और मुख्यमंत्री की घोषणा के छह साल बाद भी नजीबाबाद चीनी मिल की क्षमता वृद्धि न करने के खिलाफ तहसील में पहुंचकर प्रदर्शन किया।
भाकियू के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री होशियार सिंह, प्रांतीय नेता अजय बालियान, बाबूराम तोमर, युवा जिला अध्यक्ष सरदार वरिंदर सिंह बाठ, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष दिनेश कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में किसान तहसील पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि मुख्यमंत्री ने छह वर्ष पूर्व नजीबाबाद चीनी मिल पहुंचने पर चीनी मिल का विस्तार करने का आश्वासन दिया था, लेकिन छह वर्ष बीत जाने के बाद भी चीनी मिल का विस्तारीकरण नहीं हुआ। गन्ना पेराई सत्र समाप्त हुए दो माह बीत चुके हैं, लेकिन किसानों को पूर्ण गन्ना भुगतान नहीं किया गया।किसान आर्थिक संकटों से जूझ रहा है, ऐसे में विद्युत विभाग किसानों का उत्पीड़न कर रहा है। जिससे किसानों में रोष व्याप्त है।
किसानों मेें ट्यूबेेल से मीटर उतारने सहित विभिन्न मांगों का ज्ञापन एसडीएम का सौंपा। इस दौरान तहसील महासचिव वीरेश राणा, जिला उपाध्यक्ष मदन चौहान, करण सिंह, हुकुम सिंह, रूपेश कुमार, अनुज चौधरी, राजीव राठी, अर्जेंद्र सिंह, जितेंद्र पहलवान, सतपाल सिंह, सौरभ चौहान आदि मौजूद रहे।