फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demonstration demanding increase in sugarcane price

गन्ना मूल्य में वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन

Fri, 09 Jul 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Demonstration demanding increase in sugarcane price
गन्ना मूल्य में वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन

बिजनौर। भारतीय किसान संघ ने गन्ना मूल्य की वृद्धि और शीघ्र बकाया भुगतान को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
भारतीय किसान संघ की बैठक में कहा गया कि किसानों ने अपने अथक परिश्रम से लॉकडाउन में अभूतपूर्व योगदान दिया है। पिछले चार वर्षों से गन्ना मूल्य में कोई वृद्धि नहीं हुई है। गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की है। कहा 780 क्विंटल प्रति हेक्टेअर गन्ने की उपज मानकर सट्टे का निर्धारण किया जाता है। इसे बढ़ाकर 1000 क्विंटल प्रति हेक्टेअर उपज मानकर गन्ने की सट्टा पर्चियां का निर्धारण किया जाए। गन्ना समिति की प्रांगण में हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मपाल ने व संचालन जिलामंत्री संजीव कुमार ने किया। बैठक के बाद गन्ना समिति से प्रदर्शन करते हुए भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष संजीव कुमार, जिला कोषाध्यक्ष मदनपाल, ब्लॉक अध्यक्ष निपेंद्र सिंह, रामगोपाल, भारत सिंह, अशोक कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed