{"_id":"571a775d4f1c1bb8608b498a","slug":"democratic-values-are-violated","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतांत्रिक मूल्यों का हो रहा हनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतांत्रिक मूल्यों का हो रहा हनन
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 23 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
प्रेस वार्ता में बोलते उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि उत्तराखंड में राजनीतिक उठापटक के लिए कांग्रेस स्वयं जिम्मेदार है।
नजीबाबाद में भाजपा नेता राजन टंडन गोल्डी के आवास पर पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता रमेश पोखरियाल ने कहा कि उत्तराखंड में राजनीतिक उठापटक के बीच हाईकोर्ट के आदेश में भ्रम की स्थिति है। उत्तराखंड सरकार ने राजनीति के हालात इतने बिगाड़ दिए हैं कि सदन में बिना मत विभाजन के बिल पास हो गया। उत्तराखंड में लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर कांग्रेस ने देश भर में अपनी छवि अब और भी बिगाड़ ली है। 2017 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में भाजपा अर्श पर और कांग्रेस फर्श पर दिखाई देगी। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में वर्तमान राजनीतिक हालातों पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यहां विधानसभा चुनाव में भाजपा-सपा-बसपा में त्रिकोणात्मक मुकाबला होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के विरोध के सवाल पर निशंक ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। इतने बड़े परिवार में विरोध-गतिरोध चलते रहते हैं। सब कुछ जल्द ही ठीक हो जाएगा। इस मौके कपिल सराफ, राजन टंडन गोल्डी, भूपाल सिंह शास्त्री, संजय त्यागी आदि उपस्थित रहे।