फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Democracy fighters honored

लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित

Fri, 25 Jun 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Democracy fighters honored
लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाजपा ने 1975 में आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले नायकों को सम्मानित करने की मुहिम शुरू की। भाजपा नेताओं ने हकीमपुर काजी और सावित्री इन्क्लेव पहुंचकर आपातकाल के नायकों को सम्मानित किया।

भाजपा नेता राजा टंडन गोल्डी और तरुण राजपूत ने गांव हकीमपुर काजी पहुंचकर लोकतंत्र सेनानी सुरेश कुमार को सम्मानित किया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोनिका यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता शुक्रवार को आपातकाल में जेल गए सावित्री इन्क्लेव कॉलोनी निवासी रामपाल सिंह के आवास पर पहुंचे। उन्होंने माकपा के जिला सचिव रामपाल सिंह को फूल मालाओं से सम्मानित कर प्रतीक स्वरूप राम दरबार भेंट किया। मोनिका यादव ने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने पूरे भारत में आपातकाल लगा दिया था। आंदोलन में जेल जाकर लोकतंत्र की रक्षा करने वाले नायकों को भाजपा द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। 30 वर्ष की अवस्था में रामपाल सिंह आपातकाल के दौरान चार माह के लिए जेल गए थे। इस दौरान भाजपा जिलामंत्री बलराज त्यागी, जिला सहमीडिया प्रभारी विक्रांत चौधरी, रुस्तम यादव, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed