फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demanded extortion of Rs 5 lakh by threatening to implicate him in rape case, report filed against four people

Bijnor News: दुष्कर्म में फंसाने का डर दिखाकर मांगी पांच लाख की रंगदारी, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 08 Feb 2026 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Demanded extortion of Rs 5 lakh by threatening to implicate him in rape case, report filed against four people
नांगलसोती/नजीबाबाद। कश्मीर के पुलवामा की लड़की ने पुंडरी कला की ग्राम प्रधान के पति पर पिछले दिनों दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मगर अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने जांच के बाद ग्राम प्रधान के पति की तहरीर पर दो महिलाओं समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उन पर दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देने और पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोप है। गांव पूंडरीकला की ग्राम प्रधान के पति संदीप राठी ने तहरीर में बताया कि गांव निवासी सलमान का चचेरा भाई कश्मीर से एक युवती को बहला फुसलाकर ले आया था ,जोकि कश्मीर की जेल में बंद है। सलमान पर भी गांव की एक युवती के साथ दुष्कर्म का मुकदमा चल रहा है। सोनू मलिक सलमान की पत्नी है, जो अपने आप को वकील बताती है। सोनू मलिक अपने पति सलमान को बचाने के लिए उन पर फैसले का दबाव बनाते हुए कश्मीर की युवती से उनके खिलाफ दुष्कर्म की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराना चाहती है। मामले में शामिल अंशुल राजपूत और उसके साथियों ने मुकदमे से बचने के लिए उनसे पांच लाख की रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने किरतपुर क्षेत्र के गांव शकरपुरी निवासी अंशुल राजपूत, पूंडरीकला निवासी सोनू मलिक, सलमान और कोतवाली देहात के गांव महेश्वरी निवासी गुलशन के खिलाफ रंगदारी मांगने सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed