फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demanded 20 lakh rupees and car from the girl's parents, filed a report

Bijnor News: चांदपुर - लड़की वालों से मांगे 20 लाख रुपये और कार, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 10 May 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 10 May 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Demanded 20 lakh rupees and car from the girl's parents, filed a report
-------- मेरठ के लिए खास --------------
विज्ञापन

- क्षेत्र के एक गांव में 11 मई को आनी है बरात, लड़के वालों ने कर दी दहेज की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर (बिजनौर)। थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की की 11 मई को बरात आनी है। लड़के वाले बरात लेकर आने से पहले ही लड़की वालों से 20 लाख रुपये नगद व बड़ी कार की मांग कर रहे हैं। लड़की ने लड़के वालों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी 11 मई को मेरठ निवासी युवक से होनी तय हुई है। युवती ने बताया कि 24 फरवरी को गोद भराई व सात मई को सगाई की रस्म हो चुकी है। 11 मई को शादी होनी तय हुई है। सगाई में लड़की पक्ष की ओर से सोने के गहने, सामान, कपड़े, रुपये आदि अपनी हैसियत के अनुसार दिया था। युवती ने आरोप लगाया कि गोद भराई व सगाई के बाद अब लड़के वालों की दहेज की मांग बढ़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़के वाले बीस लाख रुपये नकद व बड़ी कार की मांग कर रहे हैं। जिसे लड़की के परिवार के पूरा करने से मना कर दिया। लड़के वालों ने मांग पूरी न होने पर 11 मई को बरात न लाने की धमकी दी है। पुलिस को सूचना देने पर लड़के के मामा ने लड़की के परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर लड़के सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed