फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand to sack cabinet minister from state government

कैबिनेट मंत्री को प्रदेश सरकार से बर्खास्त करने की मांग

Tue, 24 Aug 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Demand to sack cabinet minister from state government
कैबिनेट मंत्री को प्रदेश सरकार से बर्खास्त करने की मांग
विज्ञापन

बिजनौर। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी द्वारा की गई टिप्पणी को अभद्र बताते हुए रालोद नेताओं ने विरोध जताया है। कैबिनेट मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है और ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा है।
रालोद नेताओं ने कलक्ट्रेट में दिए ज्ञापन में बताया कि स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह पर भाजपा सरकार के मंत्री द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी निंदनीय है और भारत के करोड़ों किसानों पर आघात करने वाली है। इससे किसानों में रोष है। रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह देशवाल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को किसान अपना मसीहा मानते हैं। उनके खिलाफ इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी करने वाले नेता को प्रदेश सरकार में मंत्री बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। कहा कि अगर मंत्री को बर्खास्त नहीं किया जाता है तो किसान और रालोद कार्यकर्ता मिलकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, पूर्व विधायक सुखवीर सिंह, महिला जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, राजेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष अली अदनान, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह, अशोक चौधरी, महावीर सिंह, विरेंद्र सिंह, शिव कुमार, मुफीज आलम, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed