फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand to operate buses till new colony

नई कालोनी तक बसें संचालित करने की मांग

Sun, 11 Oct 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Demand to operate buses till new colony
नई कालोनी तक बसें संचालित करने की मांग
विज्ञापन

कालागढ़। रामगंगा बांध परियोजना के आवासीय मुख्यालय तक यात्री बसों के संचालित न होने से लोगों में रोष है। उन्होंने परिवहन आयुक्त व पौड़ी के डीएम से बसों के नियमित संचालन की मांग की है।
कालागढ़ में रामगंगा बांध परियोजना का निर्माण 1960 के दशक में किया गया था। उस समय कालागढ़ में रामगंगा बांध परियोजना के आवासीय मुख्यालय नई कालोनी तक रोडवेज व प्राइवेट बसों का संचालन किया जाता रहा। कालागढ़ से दिल्ली, मेरठ के लिए बिजनौर डिपो से बसों का संचालन किया जाता रहा। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद कोटद्वार, काशीपुर, रुद्रपुर आदि डिपो की बसों का संचालन भी किया जाने लगा। काशीपुर, धामपुर, नगीना मार्ग की प्राइवेट बसों का संचालन भी किया जाने लगा। लगभग एक वर्ष से कालागढ़ में केवल कोटद्वार व काशीपुर डिपो की बसें ही नई कालोनी तक जा रही है। अन्य डिपो की रोडवेज बसें पुराने कालागढ़ में ही रोक दी जाती हैं। यहां से लगभग तीन किमी की दूरी पैदल ही तय करनी पड़ती है। प्राइवेट बसों का संचालन अफजलगढ़ तक ही किया जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा नगराध्यक्ष योगेश कुमार सैनी, कांग्रेस नगराध्यक्ष आकाशदीप शर्मा का कहना है कि प्राइवेट बसों के परमिट कालागढ़ तक बस संचालन के लिए जारी किए गए। वर्तमान में कालागढ़ की जनता बसों की सेवा से वंचित है। परिवहन आयुक्त से मांग की गई है कि बसों को नई कालोनी तक चलाया जाए। वहीं डीएम पौड़ी से जनता के हितों में बसों के संचालन में सहयोग की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed