फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand to open the locks of Kanva Ashram, Trust officials submitted memorandum to DM

कण्व आश्रम के ताले खुलवाने की मांग, ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Fri, 24 Dec 2021 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Demand to open the locks of Kanva Ashram, Trust officials submitted memorandum to DM
कण्व आश्रम के ताले खुलवाने की मांग, ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर। महर्षि कण्व आश्रम के ताले खुलवाने की मांग के लिए ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने उक्त जमीन को महर्षि कण्व आश्रम प्राचीन ट्रस्ट रावली के नाम कराकर ट्रस्ट को सौंपने की मांग उठाई।
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पद्म सिंह ने बताया कि महर्षि कण्व आश्रम रावली की 62 बीघा जमीन वर्ष 1962 से कण्व सांस्कृतिक शिक्षा समिति रावली के प्रबंधक स्वर्गीय जगन्नाथ शास्त्री के नाम वर्र्ष 2002 तक रही। जगन्नाथ शास्त्री के निधन के बाद 2002 में तत्कालीन डीएम बिजनौर भूमि ग्राम समाज रावली एसडीएम बिजनौर के संरक्षण में दे दी। इस संस्था का ट्रस्ट बना हुआ है। ट्रस्ट ने पूर्व डीएम से मौखिक अनुमति लेकर 8.50 लाख रुपये का चंदा एकत्र कर उक्त आश्रम का पुन: निर्माण कराया था। साथ ही वन विभाग की ओर से तारबाढ़ तथा पेड़ लगवाये गए। जहां मालन नदी गंगा में मिलती है, वहां पर यह आश्रम स्थित है। इसके तथ्य सनातन धार्मिक पुस्तकों में भी हैं।
विज्ञापन

पद्म सिंह ने बताया कि 21 दिसंबर को उन्हें व्यक्तिगत नोटिस दिया तथा 22 दिसंबर को एसडीएम बिजनौर ने ताले लगवाकर आश्रम को बंद करवा दिया। यह भूमि आश्रम के अभिलेखों में भी रही है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने डीएम से इस भूमि की कानूनी कार्यवाही पूर्ण कराकर उक्त जमीन को महर्षि कण्व आश्रम प्राचीन ट्रस्ट रावली के नाम कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed