{"_id":"5f6a43788ebc3e8baa653430","slug":"demand-to-get-cane-dues-along-with-interest-paid-bijnor-news-mrt5026216138","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना बकाया भुगतान ब्याज सहित दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना बकाया भुगतान ब्याज सहित दिलाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना बकाया भुगतान ब्याज सहित दिलाने की मांग
बिजनौर। आजाद किसान यूनियन ने केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि अध्यादेशों को वापस करने तथा गन्ना बकाया भुगतान जल्दी दिलाने की मांग की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम रमाकांत पांडेय को दिया है।
ज्ञापन में कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किसानों का पिछले साल का भुगतान अब भी बकाया है। सरकार भुगतान कराने के बजाए अपनी पूरी ऊर्जा कृषि विधेयकों को पारित कराने में लगा रही है जबकि किसान इन विधेयकों के विरोध में हैं। मुख्यमंत्री से कृषि विधेयकों को वापस लेने, गन्ना बकाया भुगतान ब्याज सहित कराने, किसानों के ट्यूबवेल के कनेक्शन का भार बढ़ाने से रोकने, छोटे व मंझोले किसानों का शत प्रतिशत कर्ज माफ करने, गांव रायपुर बेरीसाल में लगातार गांव वालों में कैंसर के मामलों की जांच कराने की मांग की है। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, प्रदेश संयोजक एमपी सिंह, जिलाध्यक्ष धीरज कुमार, संजीव राठी, सुभाष काकरान, गिरिराज सिंह, धर्मेंद्र, राहुल आदि मौजूद रहे।