{"_id":"640e188276bfc878c9018dd7","slug":"demand-to-cancel-the-allotment-of-park-land-bijnor-news-c-14-1-150824-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: धामपुर - पार्क की जमीन के आवंटन को निरस्त कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: धामपुर - पार्क की जमीन के आवंटन को निरस्त कराने की मांग
Sun, 12 Mar 2023 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 12 Mar 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
- दलित शोषित वनवासी समाज पार्टी का शिवाजी पार्क के गेट पर धरना
फोटो एक
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। दलित शोषित वनवासी समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को शिवाजी पार्क के गेट के सामने धरना दिया। उन्होंने पार्क की जमीन व दुकानों की छतों के आवंटन को निरस्त कराने की मांग की।
पार्टी के कार्यकर्ता एकत्र होकर शिवाजी पार्क के गेट पर पहुंचे और पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि नगर में एकमात्र शिवाजी पार्क है। पालिका के अधिकारियों ने पार्क की जमीन व 13 दुकानों की छतों को व्यावसायिक कार्य के उपयोग के लिए एक व्यक्ति को आवंटित कर दिया, जो नियम विरुद्ध है। आरोप लगाया कि एक माह पहले भी संगठन एसडीएम कार्यालय के बाहर भी आवंटन निरस्त कराने की मांग को लेकर धरना दे चुका है।
डीएम की ओर से जांच बैठा दी गई है, लेकिन फिर भी कुछ नहीं हो रहा है। जब तक प्रशासन की ओर से आवंटन को निरस्त नहीं किया जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान दीपक कुमार, मनोज पंडित, अन्नू भाई, अरुण कुमार, यशवीर सिंह, रामप्रकाश, सुनील कुमार, मनोज कुमार, अनिल कुमार, थमन सिंह, दिनेश कुमार, पुरुषोत्तम सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, एसडीएम मनोज कुमार सिंह का कहना है कि निर्माण कार्य पर रोक लगी है। प्रशासनिक स्तर से जांच की जा रही है। मामला कोर्ट में भी चला गया है।
विज्ञापन
हमारा आवंटन नियमानुरूप : शरद राजवंशी
शरद कुमार राजवंशी का कहना है कि पालिका की ओर से उन्हें आवंटन पालिका बोर्ड में पास कराने के बाद नियमानुसार किया गया है। उनके स्तर से सब कुछ ठीकठाक है। जिस पार्टी के कार्यकर्ता बैनर तले आए दिन इस मामले को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, वह पूरी तरह से अवैधानिक है।