{"_id":"5f172f5f8ebc3e637314121e","slug":"demand-for-withdrawal-of-suspension-action-of-baburam-tomar-nazibabad-news-mrt4923814149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबूराम तोमर के निष्कासन को वापस लेने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबूराम तोमर के निष्कासन को वापस लेने की मांग
विज्ञापन
बाबूराम तोमर के निलंबन कार्रवाई को वापस लेने की मांग
नजीबाबाद। भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और किसान नेताओं ने बाबूराम तोमर का यूनियन से छह माह की निलंबन कार्रवाई वापस लेने की राष्ट्रीय नेतृत्व को सलाह दी है।
भाकियू नेता चौ. दिगंबर सिंह के खिलाफ पूरे जनपद में जगह-जगह पर्चे फेंकने के प्रकरण में भाकियू नेता बाबूराम तोमर को पार्टी से छह माह के लिए निष्कासन की कार्रवाई की गई थी। निष्कासन कार्रवाई को गलत बताते हुए बाबूराम तोमर ने पर्चे फेंकने के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए सुबूत जुटाए थे।
भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह धंकड़, प्रदेश महासचिव रामौतार चौहान, जिला संरक्षक विजय पाल सिंह के नेतृत्व में भाकियू के आला नेताओं ने बाबूराम तोमर की यूनियन में आस्था, सक्रियता और आरोप बेबुनियाद होने की बात कहते हुए उनके पार्टी से निलंबन की कार्रवाई वापस लेने की राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश कमेटी को संस्तुति की है। बाबूराम तोमर के पक्ष में हुई बैठक में जयसिंह, पद्म सिंह, मसरूर शेख, राजीव राठी, मुकेश कुमार, अवनीश कुमार, राजेंद्र कुमार सहित अनेक किसानों ने भाग लिया।