फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand for recovery of kidnapped teenager, warning of agitation from July 20

अपहृत किशोरी को जल्द बरामद नहीं किया तो 20 जुलाई से आंदोलन शुरू

Thu, 16 Jul 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Demand for recovery of kidnapped teenager, warning of agitation from July 20
अपहृत किशोरी को बरामद करने की मांग, 20 जुलाई से दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

धामपुर। अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के लोगों ने एसपी को भेज ज्ञापन भेजकर अपहृत किशोरी को शीघ्र बरामद कराने की मांग की है। चेताया कि अफजलगढ़ पुलिस ने जल्द ही अपहृत किशोरी को बरामद नहीं किया तो 20 जुलाई से धामपुर में एसडीएम कार्यालय के बाहर बरामदगी की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

लोगों का आरोप है कि अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को गांव का ही अन्य समाज का युवक 19 जून 2020 को बहला फुसलाकर अपहृत कर ले गया। 22 जून 2020 को किशोरी को बरामद करने और आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस में रिपोर्ट कायम कराई गई। लेकिन 27 दिन बीतने के बाद किशोरी को बरामद करने में पुलिस रुचि नहीं ले रही है। चेताया है कि 19 जुलाई 2020 बरामदगी नहीं हुई तो एसडीएम धामपुर कार्यालय पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में पंकज दक्ष, अध्यक्ष ओमपाल सिंह, सुरेंद्र कुमार रहे। इससे पहले मंच के कार्यकर्ता एसडीएम धामपुर को अवगत करा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed