{"_id":"62b9f52caaac9e5d99001b1a","slug":"demand-for-payment-of-full-sugarcane-price-of-the-last-crushing-season-nazibabad-news-mrt5946735106","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू अराजनैतिक का प्रतिनिधिमंडल मांगों को लेकर एसडीएम से मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू अराजनैतिक का प्रतिनिधिमंडल मांगों को लेकर एसडीएम से मिला
विज्ञापन
नजीबाबाद। चीनी मिल नजीबाबाद के बीते पेराई सत्र का समस्त गन्ना मूल्य भुगतान किसानों को कराने समेत विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू अराजनैतिक का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मिला। उन्होंने कहा कि जल्द मांगों का निस्तारण नहीं किया तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
भाकियू अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष कुलवीर सिंह के नेतृत्व में किसान नेताओं का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम विजय वर्धन तोमर से मिला। कुलबीर सिंह ने कहा कि किसानों को इस पेराई सत्र का गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने पर उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने जल्द से जल्द किसानों को इस पेराई सत्र का समस्त गन्ना मूल्य भुगतान किसानों को कराने की मांग की है।
किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने नजीबाबाद चीनी मिल की क्षमता बढ़ाने, तहसील में दाखिल खारिज के नाम पर हो रही अवैध वसूली को रोकने, विद्युत निगम की जर्जर लाइनों की मरम्मत कराने, लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने और आवारा पशुओं से किसानों की फसलों को बचाने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। किसानों ने चेताया कि यदि मांगों का जल्द निस्तारण नहीं किया गया तो आठ जुलाई को किसान तहसील में धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में बलराम सिंह, विनोद परमार, सरदार इकबाल सिंह, भोपाल राठी, प्रशांत कुमार, विजय सिंह, डॉ.गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।