फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand for mill expansion raised, memorandum submitted to the principal manager of sugar mill

मिल विस्तारीकरण की उठाई मांग, चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

Wed, 25 Aug 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Demand for mill expansion raised, memorandum submitted to the principal manager of sugar mill
नजीबाबाद में चीनी मिल के जीएम दानवीर सिंह को ज्ञापन सौंपते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
मिल विस्तारीकरण की उठाई मांग, चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

नजीबाबाद। किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने चीनी मिल के जीएम दानवीर सिंह को ज्ञापन सौंपकर चीनी मिल का विस्तारीकरण कराने की मांग की।
किसान सहकारी चीनी मिल के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष चौ.बलराम सिंह, तहसील अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह, सरदार जसवंत सिंह, सरजीत सिंह, भोपाल राठी के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक दानवीर सिंह से मिला। किसानों ने किसान सहकारी चीनी मिल का विस्तारीकरण करने की मुख्यमंत्री की घोषणा चार वर्ष बाद भी पूर्ण न होने पर रोष व्यक्त किया। किसानों ने शीघ्र चीनी मिल का विस्तारीकरण कराने, बकाया गन्ना मूल्य का ब्याज सहित भुगतान कराने की मांग का ज्ञापन सौंपा।

चीनी मिल के जीएम दानवीर सिंह ने चीनी मिल में निर्मित चीनी का उठान न होने से मिल के आर्थिक संकटों के दौर से गुजरने का तर्क देते हुए जल्द से जल्द भुगतान कराने तथा चीनी मिल विस्तारीकरण की मांग शीघ्र शासन को भेजने का आश्वासन दिया। किसानों के प्रतिनिधिमंडल में रामेंद्र सिंह, विजय सिंह, प्रीतम सिंह, नेपाल सिंह, हुकम सिंह, भोपाल राठी, विपिन राज, सौरभ कुमार सहित कई किसान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed