फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand for cane payment in 14 days

गन्ना भुगतान 14 दिन के अंदर दिलाने की मांग

Thu, 11 Mar 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Demand for cane payment in 14 days
बिजनौर में अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने जाते आकियू कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। आजाद किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने 14 दिन में गन्ने का एकमुश्त भुगतान कराने की मांग की है। अनेक मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीसीओ यशपाल सिंह को दिया है। किसानों ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं फिर भी केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं ले रही है। ज्ञापन में कृषि कानूनों को वापस लेने, गन्ने का भुगतान नियमानुसार 14 दिन के अंदर करने, गन्ना भुगतान न होने तक सभी देयों की वसूली पर रोक लगाने, बढ़ी बिजली दर वापस लेने और किसानों को मुफ्त बिजली देने, आवारा पशुओं से निजात दिलाने, 60 साल से अधिक आयु के किसानों को पेंशन देने, बिजली की खराब तारों को बदलवाने, दिल्ली आंदोलन में शहीद हुए किसान के परिवार वालों को एक एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाने की मांग की गई। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव विरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष धीरज कुमार, गिरिराज सिंह, सुभाष काकरान, धर्मेंद्र सिंह, नैपाल सिंह, सुधीर सिंह, एमपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed