{"_id":"6595aa5465962dbced012bd4","slug":"delhis-sumit-pehalwan-won-the-open-title-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-5867-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दिल्ली के सुमित पहलवान ने जीता ओपन टाइटल का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दिल्ली के सुमित पहलवान ने जीता ओपन टाइटल का खिताब
विज्ञापन
नांगलसोती के चमरौला में दंगल के विजेता और उपविजेता।
बिजनौर, नांगलसोती। चौ. प्यारे सिंह की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय दंगल का फाइनल मुकाबले में दिल्ली के सुमित पहलवान ने हरियाणा के रोहित पहलवान को हराकर ओपन टाइटल-2024 का खिताब जीता।
गांव चमरौला में दूसरे दिन के विशाल कुश्ती दंगल में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने दोनों पहलवानों के हाथ मिलाकर दंगल का शुभारंभ किया। ओपन टाइटल-2024 का खिताब जीतने के लिए कई प्रदेशों से आए 11 पहलवानों ने अपनी दावेदारी पेश की। पहले राउंड में चंदक के शांतनु पहलवान, हरियाणा रोहतक के दिपांशु पहलवान, दिल्ली के सुमित खड़खडि़या, पंजाब के चमकोर पहलवान, हरियाणा के रोहित और जलालाबाद के शेर अली पहलवान ने अपने प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया।
दूसरे राउंड की पहली कुश्ती में दंगल का शुभारंभ नजीबाबाद के विधायक हाजी तसलीम ने दोनों पहलवानों के हाथ मिलाकर किया। दूसरे राउंड में चमकोर पहलवान, रोहित पहलवान, सुमित पहलवान ने अपने प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में रोहित पहलवान ने बाई के आधार पर, जबकि दिल्ली के सुमित पहलवान ने पंजाब के चमकोर पहलवान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। कुश्ती के फाइनल मुकाबले में दिल्ली के सुमित पहलवान ने हरियाणा के रोहित पहलवान हराकर ओपन टाइटल-2024 का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विधायक तसलीम अहमद और भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह ने दंगल विजेता सुमित पहलवान को एक पीतल की गदा, 31 हजार रुपये के नकदी और ओपन टाइटल विजेता-2024 का पटका पहनाकर सम्मानित किया। उप विजेता रोहित पहलवान को 11 हजार रुपये की नकदी और उप विजेता का पटका व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
कुश्ती के मुकाबले रेफरी अनुज पहलवान, नरेश पहलवान व संजीव पहलवान की देखरेख में लड़े गए। इस अवसर पर कमेटी में विपिन चौधरी, डाॅ. अरूण कुमार, हिमांशु पहलवान, अंकित सहरावत, शैलव पहलवान, बिट्टू सहरावत, आशु देशवाल का योगदान रहा।