फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Deepawali will shine with cow dung lamps

Bijnor News: गाय के गोबर के दीयों से जगमगाएगी दीपावली, मूर्तियों से होगी महालक्ष्मी की पूजा

Mon, 21 Aug 2023 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 21 Aug 2023 12:49 AM IST
सार

दीपावली का त्योहार इस बार गाय के गोबर से बने दीयों से जगमगाएगा। देवी-देवताओं की मूर्तियों से महालक्ष्मी की पूजा होगी। ग्रामीण आजीविका मिशन के शाहकरमपुर गिलाड़ी के गणेश समूह की महिलाओं ने दीयों, देवी देवताओं की मूर्तियोंं को बनाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Deepawali will shine with cow dung lamps
क्षेत्र के गांव शाहकरमपुर गिलाड़ी में गाय के गोबर से उत्पादों का निर्माण करती महिलाएं। स्त्रोत 

विस्तार

दीपावली का त्योहार इस बार गाय के गोबर से बने दीयों से जगमगाएगा। देवी-देवताओं की मूर्तियों से महालक्ष्मी की पूजा होगी। ग्रामीण आजीविका मिशन के शाहकरमपुर गिलाड़ी के गणेश समूह की महिलाओं ने दीयों, देवी देवताओं की मूर्तियोंं को बनाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


नहटौर ब्लॉक के गांव शाहकरमपुर गिलाड़ी का गणेश समूह गाय के गोबर से दीपक, देवी-देवताओं की मूर्तियां बना रहा है। समूह प्रभारी अंशु शर्मा का कहना है कि उन्होंने दो साल पहले ही काम शुरू किया है। जब काम शुरू किया था। तब कोई खास आमदनी नहीं थी। लेकिन अब खासी आमदनी हो रही है।

विज्ञापन

टीम प्रभारी अंशु शर्मा ने बताया कि उन्हें गांव के महावीर सिंह से गाय गोबर से दीयों को बनाने की प्रेरणा मिली। करवा चौथ, दीपावली का त्यौहार नवंबर महीने में है। लेकिन उन्होंने दीयों, मूर्तियों को बनाना शुरू कर दिया है। - गोबर, ग्वार गम से तैयार होते हैं उत्पाद

समूह की महिलाएं बतातीं हैं कि गाय गोबर से दीपक, देवी देवताओं की मूर्ति बनाने के लिए गाय का गोबर और ग्वार गम के पाउडर की जरूरत होती है। इन्हें विलय कर उत्पादों को बनाया जाता है। वह प्रोडक्ट को खुले बाजार में नहीं बेचते । बल्कि तैयार कर ट्रेडिंग कंपनी को बेचते हैं। प्रत्येक चार दीयों की पैकिंग की कीमत 30 रुपये है। - प्रदेश की राज्यपाल ने भी की सराहना

एडीओ आईएसबी दीनदयाल सिंह बताते हैं कि नहटौर ब्लॉक के 1290 समूह में करीब 15 हजार से अधिक महिलाएं काम कर रही हैं। लेकिन शाहकरमपुर गिलाड़ी का गणेश समूह वन ब्लॉक-वन प्रोडक्ट के आधार पर काम कर रहा है। इस समूह को प्रोत्साहित करने के लिए शासन स्तर पर भेजा गया है। एक साल पहले जब प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विदुरकुटी आईं थीं। तब इस समूह के प्रोडक्ट को राज्यपाल ने भी सराहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed