{"_id":"5fbff1608ebc3e9be27daa5c","slug":"declaration-of-relief-to-traders-air-air-bijnor-news-mrt5128432102","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों को राहत की बजाए दिया जा रहा अर्थदंड : कंछल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों को राहत की बजाए दिया जा रहा अर्थदंड : कंछल
विज्ञापन
व्यापारियों को राहत की घोषणा हवा-हवाई : कंछल
बिजनौर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री बनवारीलाल कंछल ने कहा कि लॉकडाउन में व्यापारियों पर लगा हर तरह का शुल्क व ब्याज माफ होना चाहिए। सरकार को व्यापारियों पर जुर्माना के रूप में लगाने वाला ब्याज भी कम करना चाहिए।
जिलाध्यक्ष मनोज कुच्छल के कार्यालय पर प्रेस वार्ता में कंछल ने कहा कि लॉकडाउन में अप्रैल व मई में व्यापारियों की दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। जब दुकान ही नहीं खुली तो बिजली का बिल किस बात का। सरकार ने व्यापारियों को राहत देने के लिए जो घोषणा की थी वह केवल हवा हवाई ही है। न तो व्यापारियों को बिना गारंटी के लोन मिल पा रहा है और न ही उनके लोन की लिमिट बढ़ाई गई है। सरकार को लॉकडाउन के समय का बिजली बिल, लोन का ब्याज, वाहनों के रोड टैक्स आदि में छूट देनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारियों को उतनी राहत दे नहीं रही है जितना व्यापारियों पर अर्थदंड लगा रही है। व्यापारियों को जुर्माने पर लगने वाले ब्याज में राहत नहीं दी गई तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनवरी में संगठन के चुनाव होंगे। आरोप लगाया कि बिजनौर में वाणिज्य कर विभाग का एक अफसर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है। उसकी शिकायत जीएसटी कमिश्नर से की जाएगी। इस दौरान मनोज कुच्छल, सरदार अरविंदर सिंह, मुनीश त्यागी, मानव सचदेवा, रजनीश अग्रवाल, दिलशाद खान, डीएस राजपूत, डा.जमीरूद्दीन उस्मानी, सचिन राजपूत आदि मौजूद रहे।