{"_id":"66a40e5a0b1b4c6d4d0b9254","slug":"decision-to-stop-heavy-vehicles-coming-from-uttarakhand-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-127610-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: उत्तराखंड से आने वाले भारी वाहनों को रोकने का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: उत्तराखंड से आने वाले भारी वाहनों को रोकने का निर्णय
विज्ञापन
उत्तराखंड के पुलिस अफसरों के संग हुई बिजनौर पुलिस की बैठक
हादसे में दो कांवड़ियों की मौत के बाद यातायात व्यवस्था किया मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेहड़ (बिजनौर)। यूं तो ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू है। हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे को वन-वे कर रखा है। इसके बाद भी हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। अब दो और कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत के बाद शुक्रवार को उत्तराखंड पुलिस के साथ बिजनौर पुलिस ने बैठक की। इसमें काशीपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को रोकने और मुरादाबाद की ओर भेजने का निर्णय लिया गया।
शुक्रवार को उत्तराखंड के उधम सिंहनगर के पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक कोतवाली जसपुर की धर्मपुर पुलिस चौकी पर सम्पन्न हुई। इसमें कांवड़ यात्रा को यातायात की दृष्टि से निर्विघ्न सम्पन्न कराने के लिए विचार विमर्श किया गया। आपसी सहमति से उत्तराखंड से आ रहे भारी वाहनों पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि काशीपुर से आ रहे भारी वाहन दोराहा से मुरादाबाद होते हुए अपने गंतव्य के लिए जाएंगे।
बता दें कि थाना अफजलगढ़ के आसफाबाद चमन के समीप ही अज्ञात वाहन से टकराकर दो कांवड़ियों की मौत हो गई थी। बैठक में बिजनौर से एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, सीओ अफजलगढ़ अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ यातायात भरत कुमार सोनकर, एसओ रेहड़ धीरज सोलंकी, रायपुरी चौकी इंचार्ज प्रवीन जादौन, उद्यमसिंहनगर से एएसपी अभय प्रताप सिंह, जसपुर कोतवाल हरेंद्र चौधरी, चौकी प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।