फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Advocates of the strike decision taken

अधिवक्ताओं ने हड़ताल का लिया निर्णय

Fri, 29 Apr 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 29 Apr 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Advocates of the strike decision taken
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि और अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में बार एसोसिएशन ने नजीबाबाद से मेडिकल कॉलेज स्वाहेड़ी क्षेत्र में ले जाने के लिए जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। वकीलों ने नजीबाबाद जंक्शन से 25 किमी दूर मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाने के प्रस्ताव को रद्द नहीं करने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वसीम अहमद, महासचिव देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में वकीलों ने बृहस्पतिवार को  तहसील में प्रदर्शन किया। मेडिकल कॉलेज की नजीबाबाद में स्थापना किए जाने की घोषणा के बावजूद नजीबाबाद से 25 किलोमीटर दूर स्वाहेड़ी क्षेत्र में गांव इस्लामपुर साहू में मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि का प्रस्ताव शासन को भेजने का बार एसोसिएशन ने विरोध किया। वकीलों का आरोप था कि जिला प्रशासन बिजनौर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं भूमाफिया से हमसाज होकर मेडिकल कॉलेज को उत्तराखंड सीमा से लगे नजीबाबाद से दूर रखना चाहता है। बार एसोसिएशन की ओर से जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई तथा एसडीएम सहदेव मिश्र को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें पूरे देश से आने वाले मेडिकल क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं क्षेत्र के विकास के लिए मेडिकल कॉलेज की स्थापना नजीबाबाद स्टेशन के 10 किलोमीटर परिधि के बीच करने की मांग की। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शासन को भेजा गया प्रस्ताव परिवर्तित नहीं किया गया, तो अधिवक्ताओं को विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं चक्का जाम पर विवश होना पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों में विजय शर्मा, सुरेश चंद गुप्ता, फहीम आलम, हनीफ, शमीम अहमद, टीकम सिंह, आसिफ हुसैन, अबुल वफा, राजेंद्र कुमार, बाबू खां, हरेंद्र सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, सुहेल खां, कसीम अहमद, सुल्तान अहमद, आमिर खां आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed