{"_id":"58c57d244f1c1b0a34dc3f94","slug":"death-of-two-bike-riders","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक सवारों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक सवारों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 12 Mar 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना में नगीना-धामपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर स्थित गांव अलीगढ़ के सामने हुए सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक हेलमेट नहीं पहन रखा था।
गांव अलीगढ़ निवासी शिवचरन 55 वर्ष व उसका साथी नरपाल 35 वर्ष बढ़ापुर के गांव रामनगर गोसाई निवासी शिवचरन के घर से बाइक पर सवार होकर गेहूं की खड़ी फसल देखने के लिए घर से निकले थे। जैसे ही वह सड़क पर पहुंचे तो धामपुर की ओर से आ रही उत्तराखंड के रामनगर डिपो की बस से आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मृतक शिवचरण के बेटे रमेश, ऋषि पाल, मुंशीराम, सुंदर सिंह मौके पर पहुंच गए। इसी बीच गांव की भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने बस के ड्राइवर को पकड़ कर मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया, जबकि बस का परिचालक मौका पाकर निकल गया। जाम लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी राजेंद्र नागर व सीओे हरिमोहन सिंह ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के बेटे मुंशीराम की तहरीर पर ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। होली की खुशियां दो घरों में मातम में बदल गई।