{"_id":"673f44f089fe3c51c701e441","slug":"death-of-three-friends-the-pyres-of-three-friends-burnt-together-2024-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन दोस्तों की मौत: एक साथ जलीं तीन दोस्तों की चिताएं, बीवी और बहनों की चीत्कार से गूंज उठा श्मशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दोस्तों की मौत: एक साथ जलीं तीन दोस्तों की चिताएं, बीवी और बहनों की चीत्कार से गूंज उठा श्मशान
Thu, 21 Nov 2024 08:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 21 Nov 2024 08:05 PM IST
सार
बुधवार देर रात तीनों दोस्त घर लौट रहे थे। तभी उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
एक साथ जलतीं तीन दोस्तों की चिताएं।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीन दोस्तों की चिता एक साथ जली तो हर आंख नम हो गई। मृतकों के परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे मोहल्ले में मातम छाया रहा। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
नहटौर के मोहल्ला नौधा निवासी रविंद्र (24) पुत्र धर्मवीर, दीपक (23) पुत्र धर्मपाल और मोहल्ला शेखान निवासी ऋतिक (22) पुत्र भोपाल बाइक पर सवार होकर बुधवार देर शाम हल्दौर से नहटौर अपने घर लौट रहे थे। उनकी बाइक हल्दौर नहटौर रोड स्थित गांव धींगरपुर के पास सड़क किनारे खडे़ ओवरलोड गन्ने से लदे खराब ट्रैक्टर ट्राले में घुस गई। घटना में तीनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की शाम तीनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके घर पहुंचने पर नगर में शोक व्याप्त हो गया। कासमपुर लेखराज स्थित श्मशान घाट में तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, मृतक रविंद्र के पिता धर्मवीर ने मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद मौके से फरार हुआ ट्रैक्टर चालक पुलिस की पकड़ से बाहर है।
मजदूरी करते थे तीनों युवक
परिजनों ने बताया कि तीनों युवक मेहनत मजदूरी करके गुजर बसर करते थे। दीपक छह भाई बहनों में से सबसे छोटा था। बाकी सभी भाई बहन की शादी हो चुकी थी, जबकि वह अविवाहित था। रविन्द्र पुत्र धर्मवीर इकलौता पुत्र था, उसकी एक बहन है। रविंद्र की शादी मार्च में हुई थी। युवकों की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
परिजनों ने बताया कि तीनों युवक मेहनत मजदूरी करके गुजर बसर करते थे। दीपक छह भाई बहनों में से सबसे छोटा था। बाकी सभी भाई बहन की शादी हो चुकी थी, जबकि वह अविवाहित था। रविन्द्र पुत्र धर्मवीर इकलौता पुत्र था, उसकी एक बहन है। रविंद्र की शादी मार्च में हुई थी। युवकों की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।